Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आईपीएल 2021 : केकेआर को हराकर सीएसके बना चैंपियन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 15 Oct 2021

Last updated on: Oct 15, 2021, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज फॉफ डू प्लेसिस (86) रनों की शानदार पारी के बाद शार्दुल ठाकुर (3/38) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रनों से हराकर चौथी बार इस टूनार्मेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डू प्लेसिस के 59 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। केकेआर की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 43 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 51 रन और वेंकटेश अय्यर ने 32 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों के सहारे 50 रन बनाए। 

सीएसके की तरफ से शार्दुल के अलावा रवींद्र जडेजा और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए जबकि दीपक चाहर और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिला। केकेआर की पारी में शुभमन और वेंकटेश के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज करिश्मा नहीं कर सका और नितीश राणा (0), सुनील नारायण (2), दिनेश कार्तिक (9), शाकिब अल हसन (0), राहुल त्रिपाठी (2), कप्तान इयोन मोर्गन (4) और शिवम मावी 20 रन बनाकर आउट हुए जबकि लॉकी फग्र्यूसन 18 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, सीएसके की पारी में डू प्लेसिस के अलावा रुतुराज गायवाड़ ने 32 और रॉबिन उथप्पा ने 31 रन बनाए जबकि मोइन अली 37 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की तरफ से नारायण ने दो विकेट लिए और मावी को एक विकेट मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Chennai Super Kings , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD