Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग द्वारा लम्बित मामलों के निपटारे के लिए शनिवार को काम करने और सभी 32 ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक खोलने की हिदायत

शनिवार को भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Oct 2021

Last updated on: Oct 13, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने पिछले दिनों जारी किए निजी वाट्सऐप नंबर पर ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्रों और हाई सिक्योरिटी नंबरों प्लेटों में देरी और लम्बित मामलों की शिकायतें मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए आज सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त ताड़ना करते हुए इस प्रक्रिया को समयबद्ध, दुरुस्त और तेज़ करने के सख़्त निर्देश दिए।पंजाब सिविल सचिवालय में श्री राजा वड़िंग ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देश दिए कि वह लम्बित मामलों के निपटारे के लिए शनिवार को काम करें और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सभी 32 ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक खोल कर रखें। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदनकर्ता को पसन्दीदा जगह और तारीख़ चुनने के लिए 30 दिन की दी जाने वाली समय-सीमा को बढ़ाकर 45 दिन करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त श्री अमरबीर सिंह सिद्धू, उप राज्य परिवहन आयुक्त श्री मनजीत सिंह, तकनीकी निदेशक एन.आई.सी. स. तरमिन्दर सिंह, स्मार्ट चिप कंपनी के ज़ोनल हैड स. अमरपाल सिंह, जनरल पोस्ट ऑफिस से पोस्टल डिवीजऩ मैनेजर श्री भानु सहाय कालिया समेत विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

परिवहन विभाग द्वारा स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली चण्डीगढ़ स्थित केंद्रीकृत कंपनी ‘‘स्मार्ट चिप’’ को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की तीन दिन की निर्धारित समय-सीमा के मुताबिक काम करने के निर्देश देते हुए श्री राजा वड़िंग ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को कंपनी द्वारा देरी करने पर जुर्माना लगाने के लिए कहा, जिससे लोगों को किसी किस्म की परेशानी का सामना ना करना पड़े।इसी तरह परिवहन मंत्री ने पोस्टल अधिकारियों को राज्य के डाक-घरों से लोगों को लाइसेंस प्राप्त करने का 7 दिन का समय बढ़ाकर 15 दिन करने पर विचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि डाक-घरों से लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने का समय 15 दिन कर दिया जाता है तो लाइसेंस ना मिलने आदि की शिकायतों में स्पष्ट रूप से कमी आएगी।वाट्सऐप नंबर पर मिली शिकायतों का हल करने के उपरांत श्री राजा वड़िंग ने ज़िला लुधियाना के गाँव ईसड़ू के जगबीर सिंह को उसकी नई हौंडा ऐक्टिवा और ज़िला मानसा के बुढलाडा शहर के अविनाश गोयल को उसकी कार की आर.सी. की स्थिति संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने लोगों को फिर अपील की कि किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए उनके निजी वाट्सऐप नंबर 94784-54701 पर बेझिझक साझा करें।परिवहन विभाग से सम्बन्धित लम्बित मामलों के निपटारे के लिए जि़ला स्तर पर ‘‘विशेष मेले’’ लगाने का सुझाव देते हुए श्री राजा वड़िंग ने प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद को ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में पहला ‘‘विशेष मेला’’ लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जि़ला स्तर पर एक दिवसीय ‘‘विशेष मेले’’ लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को भी ज़रूरी हिदायतें जारी की जाएँ।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD