Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वर्ष 2012-13 में कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों के ड्राफ्ट किए थे तैयार, भाजपा ने शासन में आते ही किए लागू : अभय सिंह चौटाला

कांग्रेस और भाजपा किसानों का दर्द नहीं जानते, इसलिए इन कानूनों के माध्यम से किसानों को करना चाहते हैं पूरी तरह से बर्बाद

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 13 Oct 2021

Last updated on: Oct 13, 2021, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद की जनता के साथ उनका व उनके परिवार का पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से पारिवारिक रिश्ता है और उन्होंने इनेलो के पक्ष में मतदान करने का निर्णय पहले से ही ले रखा है, अब तो केवल कांग्रेस और भाजपा में यह होड़ लगी है कि जमानत कौन जब्त होने से बचाएगा?वे बुधवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव माखोसरानी, शक्करमंदौरी, रूपाणा बिश्रोइयां, गंजा रूपाणा, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगडिय़ा, शाहपुरिया, तरकांवाली, नाथूसरी कलां और दड़बा आदि गांवों में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद में चुनाव के रूप में यह तीन काले कृषि कानूनों के लिए किसानों और पंजीपतियों के बीच की लड़ाई है और अब ऐलनाबाद की जनता ही यह तय करे कि इसमें किसे विजयी बनाना है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने ऐलनाबाद के विधायक पद से इस्तीफा ऐलनाबाद की जनता के कहने से दिया था और अब वे उपचुनाव भी उन्हीं के कहने के मुताबिक लड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि वर्ष 2012-13 में कांग्रेसराज में ही तीनों कृषि कानूनों के ड्राफ्ट तैयार किए गए थे मगर संसद में बहुमत न होने के कारण ये पारित नहीं हो सके मगर भाजपा ने शासन में आते ही इसे लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा किसानों का दर्द नहीं जानते और इसलिए इन कानूनों के माध्यम से किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करना चाहते हैं। इनेलो नेता ने कहा कि इलाके की अधिकांश समस्याओं का निराकरण उन्होंने करवाया है और शेष रहती कुछ समस्याओं का हल भी वे उपचुनाव में विजयी होने के बाद करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के पास अपने कोई उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए उधार के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया, जिनका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग इलाके में मंदिर और गौशालाओं के नाम पर राजनीति करते हुए लोगों का ईमान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं मगर जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ इनेलो नेता विनोद बेनीवाल, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, जरनैल सिंह चंदी, जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, कृष्ण झोरड़, दिनेश बेनीवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD