Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजय इंदर सिंगला लखीमपुर खीरी में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भूख हड़ताल पर बैठे

Vijay Inder Singla,  Congress, Punjab Congress, Trending Topics, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/लखीमपुर खीरी , 09 Oct 2021

Last updated on: Oct 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के लोक निर्माण और प्रशासनिक सुधार मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला लखीमपुर खीरी की दु:खद घटना के पीडि़तों के परिवारों को मिलने के लिए उत्तर प्रदेश पहुँचे थे। श्री सिंगला पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अपने कुछ कैबिनेट साथियों के साथ लखीमपुर खीरी पहुँचे और मृतकों के परिवारों के साथ मिलकर दुख साझा किया।विजय इंदर सिंगला ने पत्रकार रमन कश्यप के परिवार के साथ भी मुलाकात की, जिसकी लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ घटे दुखांत में मौत हो गई थी। रमन कश्यप के आवास पर श्री सिंगला पार्टी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भूख हड़ताल पर बैठे और परिवार, जोकि आशीष मिश्रा के खि़लाफ़ पूर्ण और निष्पक्ष जाँच की माँग कर रहा है, की माँगों के पूरे होने तक श्री सिद्धू ने मौन रहने का प्रण भी लिया।नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा मौन रहने का प्रण लेने के साथ विजय इंदर सिंगला ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस और प्रशासन, जो धरने को हटाने की कोशिश कर रहे थे, के साथ बातचीत का नेतृत्व किया। 

श्री सिंगला ने पूरी रात मीडिया को संबोधन किया और यह स्पष्ट किया कि वह तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे जब तक आशीष मिश्रा पुलिस जाँच में शामिल नहीं हो जाता। पुलिस और प्रशासन ने सिंगला को भूख हड़ताल पर बैठने से रोकने की कोशिश की, परन्तु वह किसानों के समर्थन में दृढ़ता के साथ और अडिग होकर खड़े रहे और कश्यप के परिवार की माँगों के पूरे होने तक पीछे हटने से इनकार कर दिया।पूरे दिन की भूख हड़ताल के बाद सुबह 11 बजे सिंगला और सिद्धू ने आशीष मिश्रा के पुलिस जाँच में शामिल होने के बाद मृतकों के पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी। कश्यप के परिवार ने डटकर प्रशासन के साथ लडऩे और सरकार पर लगातार दबाव बनाने के लिए दोनों नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिसके स्वरूप मिश्रा को पुलिस के सामने पेश और जाँच में शामिल होना पड़ा। विजय इंदर सिंगला ने टिप्पणी की कि यह बहुत शर्मनाक है कि भाजपा सरकार ने अपने ही मंत्री का बचाव करना जारी रखा। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि आखिरकार कानून अपना काम करेगा और आशीष मिश्रा के लिए सख़्त से सख़्त सज़ा को सुनिश्चित बनाते हुए पीडि़तों को न्याय दिलाएगा।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Congress , Punjab Congress , Trending Topics , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD