Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका द्वारा नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों की समस्याएँ हल करने का भरोसा

नर्सिंग कॉलेजों को शिक्षा के क्षेत्र में ठोस भूमिका निभाने की अपील

Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress, Dr. Raj Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों की समस्याएँ हल करने का भरोसा दिया है और इसके साथ ही उन्होंने नर्सिंग के विद्यार्थियों को बढ़िय वातावरण और सुविधाएं प्रदान करने की नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों से अपील की है जिससे इन कॉलेजों के विद्यार्थी मानक शिक्षा हासिल कर सकें।आज स्थानीय पंजाब भवन में नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों की ऐसोशीएशनों के नुमायंदों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जायज़ा लेने का विश्वास दिलाते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि वह इंडियन नर्सिंग कौंसिल के नियमों और बाकी राज्यों द्वारा अपनाए जाते तौर-तरीकों का अध्यान करने के बाद नर्सिंग कॉलेजों की मुश्किलें हल करने के लिए कदम उठाएंगे। नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर इस साल हुए बहुत कम दाखि़लों बारे ऐसोशीएशनों द्वारा उठाए मुद्दों के सम्बन्ध में उन्होंने बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंस के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर को इसका जायज़ा लेने के लिए कहा। 

गौरतलब है कि इस समय पंजाब में 103 नर्सिंग कॉलेज हैं और इनमें 5060 सीटें हैं।बाहर के राज्यों के विद्यार्थियों की फिर से रजिस्ट्रेशन की मौजूदा व्यवस्था, हर साल कॉलेजों की इंसपैक्शन और कॉलेजों के लिए ज़मीन की मौजूदा सीमा घटाने बारे उठाए गए मुद्दों को डॉ. वेरका ने जाँचने और इसका कोई हल निकालने का भी भरोसा दिया। उन्होंने नर्सिंग कॉलेजों को शिक्षा के क्षेत्र में ठोस भूमिका निभाने के लिए कहा जिससे नर्सिंग विद्यार्थी स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना बढ़िया योगदान दे सकें और समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सकें।मीटिंग के दौरान सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान श्री आलोक शेखर, अतिरिक्त सचिव श्री राहुल गुप्ता, बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंस के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के डायरैक्टर डॉ. सुजाता शर्मा पूर्व मंत्री श्री अश्वनी सेखड़ी, पूर्व मंत्री श्रीमती मालती थापर के अलावा अलग-अलग ऐसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Dr. Raj Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD