Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

छोटे बस ऑपरेटरों की माँग पर परिवहन मंत्री राजा वडि़ंग द्वारा पारदर्शी समय-सारणी लागू करने का आश्वासन

छोटे प्राईवेट बस ऑपरेटरों, टूरिस्ट, मिनी और स्कूल बस ऑपरेटरों और टैक्सी यूनियनों को कोविड के दौरान टैक्स से छूट देने का आश्वासन

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

पंजाब के समूह छोटे प्राईवेट बस ऑपरेटरों, टूरिस्ट, मिनी और स्कूल बस ऑपरेटरों और टैक्सी यूनियनों ने आज परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के साथ बैठकों के लंबे दौर शुरु करके जहाँ कोविड-19 के समय के दौरान टैक्स से छूट की माँग की, वहीं बस मालिकों ने राज्य में चल रही बसों की समय-सारणी को दुरुस्त करने की ज़ोरदार माँग रखी, जिस पर मंत्री ने भरोसा दिया कि जल्द ही पारदर्शी और उचित समय-सारणी बनाई जाएगी। यहाँ पंजाब भवन में फरीदकोट से विधायक श्री कुशलदीप सिंह ढिल्लों के नेतृत्व अधीन मिले छोटे बस ऑपरेटरों के साथ बैठक के दौरान राजा वडि़ंग ने कहा कि वह भली-भांति अवगत हैं कि छोटी बस के उद्योग से डेढ़ लाख से अधिक व्यक्तियों का रोजग़ार जुड़ा हुआ है और राज्य में करीब 90 प्रतिशत संख्या छोटे बस ऑपरेटरों की है। उन्होंने कहा कि जहाँ बस उद्योग के साथ जुड़े बड़े माफिया पर नकेल कसी जाएगी, वहीं छोटी बस के उद्योग को भी खत्म नहीं होने दिया जाएगा।परिवहन मंत्री ने बस ऑपरेटरों की कोविड के दौरान टैक्स से छूट की माँग संबंधी कहा कि विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में टैक्स माफी के लिए किलोमीटर वाइज़ स्कीम बनायी जाएगी और इसके साथ-साथ विभाग द्वारा अमनैस्टी स्कीम में भी 31 मार्च, 2022 तक विस्तार करने सम्बन्धी विचार किया जाएगा। 

उनके साथ ही बस ऑपरेटरों को सचेत किया कि टैक्स डिफॉल्टर बस ऑपरेटरों को कोविड से पहले के समय के टैक्स हर हाल में भरने पड़ेंगे। टैक्स ना भरने वालों को अमनैस्टी स्कीम में वृद्धि का लाभ नहीं दिया जाएगा।विधायक स. ढिल्लों ने बस ऑपरेटरों की माँगों संबंधी प्रकाश डालते हुए बताया कि राज्य में छोटे बस ऑपरेटरों की संख्या ज़्यादा है, जिनका बड़े माफिए द्वारा निरंतर शोषण होता रहा है, इसलिए छोटे बस ऑपरेटरों को भी बड़े बस ऑपरेटरों की तरह इस पेशे में बराबर का मौका दिया जाएगा। परिवहन मंत्री ने प्राईवेट बस ऑपरेटरों, मिनी और टूरिस्ट बस ऑपरेटर यूनियनों, स्कूल बस ऑपरेटरों और टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों को तीन सदस्यीय कमेटियां बनाने के लिए कहा, जिससे कम समय में माँगों सम्बन्धी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने समूह यूनियनों को भरोसा दिलाया कि कोविड के असुखद समय के दौरान जहाँ पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचा, वहीं हर वर्ग को नुकसान बर्दाश्त करना पड़ा है। इस पक्ष पर विचार करते हुए सरकार यातायात सेवाओं के साथ जुड़े सभी वर्गों को छूट देने पर विचार करेगी। बैठक के दौरान विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद समेत अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD