Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब और महाराष्ट्र की तरफ से फलों और सब्जियों की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रौद्यौगिकी के आदान-प्रदान पर सहमति

महाराष्ट्र के बाग़बानी मंत्री सन्दीपन भूमरे के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राणा गुरजीत सिंह के साथ की मुलाकात

Rana Gurjit Singh, Rana Gurjeet Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Sandipan Bhumre
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Oct 2021

Last updated on: Oct 05, 2021, 00:00 IST

महाराष्ट्र के बाग़बानी मंत्री श्री सन्दीपन भूमरे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब भवन में पंजाब के बाग़बानी मंत्री राणा गुरजीत सिंह और विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की जिसमें दोनों राज्य में फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जा रही प्रौद्यौगिकी के आदान-प्रदान पर सहमति अभिव्यक्त की गई।मीटिंग को संबोधन करते हुये राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि देश भर के किसान इस समय पर गंभीर आर्थिक संकट में से गुज़र रहे हैं। केवल कृषि विभिन्नता ही किसानों को मौजूदा आर्थिक मंदी से बाहर निकालने के लिए मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि फलों और सब्जियों के उत्पादन के साथ ही किसान मौजूदा संकट में से बाहर निकल सकता है।पंजाब के किसानों की तलख़ सच्चाइयों संबंधी जानकारी देते हुये राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब के किसान लंबे अरसे से गेहूँ और धान की काश्त के चक्र में फंसे हुए हैं, जिससे भूजल का स्तर बहुत नीचे चला गया है। पंजाब के पास अगले 25 सालों के लिए पानी का भंडार मौजूद है और इस समय पर पानी का स्तर 300 फुट तक नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि इस समय पर किसानों को लगभग 7000 करोड़ रुपए की मुफ़्त बिजली मुहैया करवाई जा रही है।राणा ने दोहराया कि फ़सली विभिन्नता ही किसानों को संकट में से निकालने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि आज देश में अनाज की भरपूर सप्लाई है और सब्जियों और फलों की माँग भी बढ़ रही है। राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र ने फलों और सब्जियों के उत्पादन में देश में विशेष स्थान प्राप्त किया है और महाराष्ट्र और पंजाब दोनों तकनीकों के आदान-प्रदान से पंजाब फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने, मंडीकरण करने और विदेशों में निर्यात करने में लाभ ले सकता है।राणा गुरजीत सिंह ने सब्जियों की अधिक पैदावार और बेहतर गुणवत्ता को यकीनी बनाने के मद्देनज़र यूरोप और अमरीका में खरपतवारों की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किये जा रहे खरपतवारनाशी और कीटनाशकों के प्रयोग पर भी ज़ोर दिया।

महाराष्ट्र से आए प्रतिनिधिमंडल का स्नेहपूर्ण स्वागत करने और आतित्थ्य के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए महाराष्ट्र के बाग़बानी मंत्री श्री सन्दीपन भूमरे ने कहा कि महाराष्ट्र, नीबू जाति की फसलों विशेष तौर पर किन्नू के उत्पादन में पंजाब की तरफ से की गई प्रगति से बहुत प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब दौरे के पीछे महाराष्ट्र का एक मंतव्य पंजाब में नीबू जाति की फसलें उगाने के लिए तकनीकों और अन्य तरीकों के बारे वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त करना और फिर महाराष्ट्र में इन तकनीकों को इस्तेमाल करके फसलों के उत्पादन को बढ़ाना था। इसके साथ ही महाराष्ट्र के बाग़बानी मंत्री ने पंजाब के बाग़बानी मंत्री राणा गुरजीत सिंह को महाराष्ट्र राज्य का दौरा करने का न्योता भी दिया।अपने पंजाब दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सब्जियों के सैंटर आफ एक्सीलेंस, करतारपुर का दौरा किया और एकीकृत सप्लाई चेन के बारे जानकारी ली। उन्होंने जालंधर में आलू के सैंटर आफ एक्सीलेंस और सैंटर आफ एक्सीलेंस फार साइट्रस एंड साइट्रस अस्टेट, होशियारपुर का भी दौरा किया। उन्होंने उपरोक्त सैंटर आफ एक्सीलेंस और साइट्रस अस्टेट के लाभों के बारे जानकारी लेने के लिए पंजाब के किसानों के साथ बातचीत भी की।इस मीटिंग में दूसरों के इलावा प्रमुख तौर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) श्रीमती सीमा जैन, बाग़बानी विभाग के सचिव श्री गगनदीप सिंह बराड़, बाग़बानी विभाग के डायरैक्टर श्रीमती सैलेंदर कौर, श्री बलविन्दर सिंह सिद्धू, कमिशनर  कृषि और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी शामिल हुए।आये हुए प्रतिनिधिमंडल में डा. मोते कैलास, डायरैक्टर बाग़बानी, श्री अशोक सिरसे, मंत्री के प्रमुख सचिव, डा. तुकाराम मोते, श्री नन्दालाल बंसीलाल काले, डा. कापसे भगवानराव, श्री बिनवाड़े वसंत, श्री सन्दीप शिरसथ, श्री वानखेड़े मनोज, श्री गायकवाड़ सिद्धार्थ शामिल थे।

 

Tags: Rana Gurjit Singh , Rana Gurjeet Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sandipan Bhumre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD