Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जू. शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप : भारतीय महिला स्कीट टीम ने जीता स्वर्ण

Sports News, Ganemat Sekhon, Raiza Dhillon, Areeba Khan, International Shooting Sport Federation, ISSF,  Junior Shooting World Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Oct 2021

Last updated on: Oct 02, 2021, 00:00 IST

भारतीय जूनियर महिला स्कीट टीम जिसमें गनेमत सेखोन, राएजा ढिल्लों और अरीबा खान शामिल हैं, इन्होंने पेरू के लीमा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोटर्स महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दिन स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय टीम ने इटली को 6-0 से हराया। व्यक्तिगत महिला स्कीट में गुरुवार को रजत पदक जीत भारत को विश्व चैंपियनशिप के स्तर पर स्कीट में पहला पदक दिलाने के बाद, सेखोन का इस टूर्नामेंट का यह दूसरा पदक है। भारतीय जूनियर पुरुष स्कीट टीम जिसमें राजवीर गिल, आयुष रुद्राराजु और अभय सिंह सेखोन शामिल हैं, इन्होंने तुर्की को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने इस टूर्नामेंट में अबतक सात पदक जीते हैं जिसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। क्वालीफिकेश राउंड में भारत 525 में से 457 का स्कोर कर दूसरे स्थान पर रहा। महिला टीम में गनेमत ने 175 में से 155, राएजा ने 152 और अरीबा ने 150 का स्कोर किया। इटली की टीम 460 का स्कोर कर पांच टीमों में शीर्ष पर रही थी। फाइनल में राएजा और अरीबा ने पहले दो राउंड में 10 शॉट खेल भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे राउंड में भारत ने 15 में से छह और इटली ने पांच शॉट किए जिससे भारत ने जीत हासिल की।

 

Tags: Sports News , Ganemat Sekhon , Raiza Dhillon , Areeba Khan , International Shooting Sport Federation , ISSF , Junior Shooting World Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD