Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्रिस गेल के साथ सही व्यवहार नहीं किया गया : केविन पीटरसन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2021, #IPL2021, Kevin Pietersen, Punjab Kings, Chris Gayle
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 02 Oct 2021

Last updated on: Oct 02, 2021, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के यूएई में पंजाब किंग्स के बायो-बबल को छोड़ने और टी20 विश्व कप के लिए खुद को तैयार करने के फैसले का एक कारण उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया जाना भी था। आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने 30 सितंबर को बयान जारी कर कहा था कि गेल बबल की परेशानी और आने वाले महीने में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को देखते हुए पंजाब किंग्स का टीम होटल छोड़ रहे हैं और बायो-बबल से हट रहे हैं। पीटरसन ने हालांकि स्टार स्पोटर्स से कहा, "गेल के साथ सही व्यवहार नहीं हआ। उन्हें लगता है कि वे उनका इस्तेमाल कर रहे हैं और उनसे छुटकारा पा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उन्हें नहीं खेलाया गया। अगर वह खुश नहीं हैं तो उन्हें वो करने दें जो वह चाहते हैं।" इस सीजन गेल ने पंजाब के लिए 10 मुकाबले खेले और 193 रन बनाए। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी कहा कि पंजाब को शेष मुकाबलों में गेल की कमी खलेगी। गावस्कर ने कहा, "गेल जैसा गेम-चेंजर, अगर वह टीम में नहीं है, तो 100 प्रतिशत यह एक बड़ा नुकसान है। मुझे नहीं पता कि कैलकुलेशन क्या है। स्पष्ट रूप से केवल चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं लेकिन वह गेम-चेंजर हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2021 , #IPL2021 , Kevin Pietersen , Punjab Kings , Chris Gayle

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD