Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्मृति मांधना और दीप्ति शर्मा डब्ल्यूबीबीएल के लिए सिडनी थंडर टीम में शामिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, Simrti Mandhana, Deepti Sharma, WBBL Champions, Thunder
Listen to this article

5 Dariya News

मकाय , 26 Sep 2021

Last updated on: Sep 26, 2021, 00:00 IST

अक्टूबर से शुरू हो रहे महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) टूनार्मेंट के लिए मौजूदा चैंपियन सिडनी थंडर ने भारत की दो सुपरस्टार खिलाड़ी - ओपनर स्मृति मांधना और हरफनमौला दीप्ति शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में इस साल का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाली मांधना की यह तीसरी बिग बैश टीम होगी। इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दीप्ति ने इससे पहले कभी बिग बैश में भाग नहीं लिया है। हालांकि उन्हें टी20 क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है। वह इस साल 'द हं्रर्डेड' के पहले सीजन का हिस्सा भी थी जहां उन्होंने 5.26 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके। साथ ही वह 2019 में मांधना के साथ इंग्लैंड में सुपर लीग की विजेता वेस्टर्न स्टॉर्म टीम का भी हिस्सा थीं। ये दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड की कप्तान हेदर नाइट और सलामी बल्लेबाज टैमी बोमॉन्ट के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया हैं। इंग्लैंड महिला टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बावजूद वह दोनों खिलाड़ी इस टूनार्मेंट के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

मांधना और दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा और राधा यादव भी इस लीग में खेलते नजर आएंगी। वर्मा के पिता संजीव ने मई में ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया था कि वर्मा ने सिडनी सिक्सर्स के साथ करार किया है। 25 वर्षीय मांधना ने बताया कि वह फिर एक बार इस टूनार्मेंट में खेलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, विदेशी लीग में खेलने से आपको टी20 क्रिकेट का अनुभव मिलता है। आपको दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ व़क्त बिताने का और उनसे सीखने का अवसर भी मिलता है। दीप्ति भी इस मौके को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, मुझे पहले भी इस टूनार्मेंट में खेलने के लिए कई प्रस्ताव आए थे लेकिन उस समय चल रही अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के कारण मैं खेल नहीं पाई। यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात है कि हमें महिला बीबीएल में खेलने का मौका मिल रहा है। डब्ल्यूबीबीएल का नया सीजन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मल्टी-फॉर्मैट सीरीज के खत्म होने के बाद 14 अक्टूबर से शुरू होगा। इस सीजन के पहले 20 मुकाबले तास्मेनिया में खेले जाएंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , Simrti Mandhana , Deepti Sharma , WBBL Champions , Thunder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD