Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचारियों को शामिल किया तो मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव : हरपाल सिंह चीमा

भ्रष्ट मंत्रियों पर एफआईआर दर्ज कर पाई-पाई वसूली जाए: आप

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2021

Last updated on: Sep 25, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ एवं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘‘यदि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मौजूदा और पूर्व मंत्रियों को पंजाब सरकार के नए मंत्रिमंडल  में शामिल किया जाता है तो ‘आप’ सडक़ से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी और मुख्यमंत्री के आवास पर भी रोष प्रदर्शन करेगी’’। चीमा ने मांग की कि कैप्टन सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ केस (एफआईआर) दर्ज कर पाई-पाई का हिसाब लिया जाए और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। हरपाल सिंह चीमा ने यह मांग पार्टी के मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते समय की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग और प्रवक्ता मनविंदर सिंह गयासपुरा भी मौजूद रहे।चीमा ने कहा कि ‘आप’ लंबे समय से पंजाब मंत्रिमंडल से भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने की मांग करती रही है। इस कारण पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने  अपने नए मंत्रिमंडल में से बलबीर सिंह सिद्धू, साधू सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा और राणा गुरमीत सिंह सोढी को बाहर का रास्ता दिखाया है। चीमा ने कहा कि उन्हें इस बात कि तसल्ली है कि बतौर मुख्य विरोधी पक्ष वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में कामयाब हुए हैं। चीमा ने कहा, मंत्रिमंडल में फेरबदल ने उनके सभी आरोपों की पुष्टि कर दी है। लेकिन इसके साथ क्या कांग्रेस ने अपना दशकों पुराना भ्रष्ट किरदार बदल लिया है या यह केवल चुनाव से पहले किया गया ड्रामा है? उन्होंने कहा कि सवाल और चुनौती यह है कि मुख्यमंत्री इन भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर कब दर्ज करेंगे?हरपाल सिंह चीमा ने कहा, कैप्टन सरकार के साढ़े चार साल में लोगों ने देख लिया कि यह सभी कांग्रेसी ‘अली बाबा’ गैंग का हिस्सा ही रहे हैं। चन्नी की अगुआई में यह सभी दूध के धूले नहीं हो जाएंगे, लेकिन क्या कांग्रेस लोगों को वह पैमाना बताएगी कि मंडी माफिया के सरगना भारत भुषण आशु को क्यों बचाया जा रहा है? पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल करने के संबंध में हरपाल सिंह चीमा ने सवाल किया कि ‘‘क्या राणा गुरजीत सिंह अब गंगा नहाकर आए हैं?’’ 

चन्नी दबाव के बजाय सिद्धू और गांधी परिवार के सामने हिम्मत दिखाएं: चीमा 

हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को परामर्श देते हुए कहा कि वह गांधी परिवार की नहीं, बाबा साहिब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की सोच और संविधान की बदौलत मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हुए हैं। इसलिए चन्नी को स्वयं बने बैठे सुपर सीएम नवजोत सिंह सिद्धू और गांधी परिवार के सामने दबाव महसूस करने के बजाय हिम्मत से आगे आना चाहिए।चीमा ने कहा, भले ही राजनीतिक तौर पर वह कांग्रेस के बड़े विरोधी हैं लेकिन जब कांग्रेस ने अपनी मजबूरी के कारण मुख्यमंत्री के लिए एक दबे-कुचले और गरीब परिवार से संबंध रखने वाले सिख चरणजीत सिंह चन्नी को चुना तो खुशी हुई कि एक वर्ग को बड़ी नुमाइंदगी मिली है और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन उनकी यह तसल्ली कांग्रेस हाईकमान ने अगले ही पल खत्म कर दी। चन्नी को जिस प्रकार नवजोत सिंह सिद्धू हाथ पकडक़र और कंधे पर हाथ रखकर घुमाते रहे, उस दौरान दबे-कुचले समाज की बेइज्जती साफ नजर आई। अब जैसे कांग्रेस हाईकमान चन्नी को रोजाना दिल्ली की दौड़ लगवा रही है, इससे मन ओर दुखी हुआ कि कांग्रेसियों ने उन्हें मुख्यमंत्री का सही सम्मान न देकर महज चुनाव तक ‘डमी’ मुख्यमंत्री बनाया है। इस कारण वह अपना मंत्रिमंडल तो दूर डीजीपी, मुख्य सचिव, एजी समेत अन्य अधिकारियों को भी अपनी मर्जी से नहीं चुन सकते।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD