Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

टोक्यो की सफलता के बाद आगे की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहता हूं : सिमरनजीत सिंह

Sports News, Tokyo, Simranjeet Singh, Hockey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2021

Last updated on: Sep 24, 2021, 00:00 IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में मिली सफलता के बाद वह राष्ट्रीय शिविर में जाकर खुद को आगे की चुनौतियों के लिए तैयार रखना चाहते हैं। सिमरनजीत टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे। सिमरनजीत ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं। टोक्यो में मेरा अनुभव अच्छा रहा और मेरा लक्ष्य अपनी भूमिका का सही तरह से उपयोग करना था। मैं अब शिविर में वापस जाने का इंतजार कर रहा हूं जिससे अपने प्रदर्शन का विशलेषण कर सकूं और समझ सकूं कि किस विभाग में सुधार करना है।" सिमरनजीत भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा रहे हैं जिन्होंने 2016 में लखनऊ में एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप जीता था। उन्होंने कहा, "लखनऊ में मिली उस जीत ने हमारा जीवन बदला। यह हमारे लिए मील का पत्थर साबित हुआ। मुझे लगता है कि अभी भी काफी कुछ है जिसमें हमें सुधार करना है।" सिमरनजीत ने कहा, "मुझे खुशी है कि कोरोना के कारण करीब दो साल तक कोई एक्शन नहीं होने के बाद अब भारत में हॉकी लौट रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट का आनंद लेंगे और मैं उन्हें गुड लक कहना चाहता हूं।"

 

Tags: Sports News , Tokyo , Simranjeet Singh , Hockey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD