Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा किया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari, Parkash Singh Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 23 Sep 2021

Last updated on: Sep 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को जिला बठिंडा के गांव घुद्दा में स्थित पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा (सीयूपीबी) का दौरा किया और शिक्षकों के साथ बातचीत की।इस अवसर पर पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी और सीयूपीबी अधिकारियों ने सरदार प्रकाश सिंह बादल का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष की लघु अवधि के दौरान पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने  एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2021 में विश्वविद्यालय श्रेणी में 84वां स्थान प्राप्त किया है। सीयूपीबी परिसर में पहुंचने पर सरदार प्रकाश सिंह बादल ने परिसर के विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया, जिसकी आधारशिला वर्ष 2015 में रखी गई थी जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे।अपने दौरे के दौरान सरदार प्रकाश सिंह बादल ने विशेष रूप से सीयूपीबी के अनुप्रयुक्त कृषि विभाग के संकाय सदस्यों के साथ बातचीत की और उन्हें किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के प्रभावी उपयोग से राज्य के स्थानीय फलों और फसलों के मूल्यवर्धन के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जामुन, पपीता और अमरूद के उपयोग से नवीन खाद्य प्रसंस्करण द्वारा बनी बर्फी, जैम और अन्य उत्पादों को  विकसित करने के अपने कृषि नवाचार को भी साझा किया।

कुलपति प्रो. तिवारी से वार्तालाप के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सीयूपीबी पंजाब के लोगों को राज्य के अग्रणी संस्थान से उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और नवोन्मेषी खोज द्वारा राज्य के स्थानीय मुद्दों का अभिनव समाधान खोजने को लक्षित करते हुए समाज के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय अधिकारियों को क्षेत्र के स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ने के लिए एक मंच विकसित करने, और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करने का सुझाव दिया। सरदार प्रकाश सिंह बादल ने सीयूपीबी संकाय को सामुदायिक सहभागिता और आसपास के गांवों के विकास के लिए गतिविधियों का संचालन करने के लिए प्रेरित किया।प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने सरदार प्रकाश सिंह बादल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्वविद्यालय एनईपी-2020 के तहत शुरू किए गए परिवर्तनकारी शैक्षिक सुधारों को समग्रता से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि सभी हितधारकों को इसका लाभ मिल सके। कुलपति ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय पंजाब और देश के अन्य राज्यों के लोगों को व्यापक शैक्षिक अवसर प्रदान करने और वैश्विक बौद्धिक नागरिक तैयार करने के लिए सभी प्रयास करेगा, जो आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देंगे।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari , Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD