Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सेरी ए : जुवेंतस ने हासिल की अपनी पहली जीत

Sports News, Juventus, snatch first, Serie A, Football
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोम , 23 Sep 2021

Last updated on: Sep 23, 2021, 00:00 IST

जुवेंतस ने सेरी ए के मुकाबले में स्पेजिया को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट के इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। जुवेंतस की ओर से मोएसे कियान ने 28वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआती बढ़त दिलाई। हालांकि स्पेजिया की ओर से इमेनुअल ग्यासी ने 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हॉफ के खत्म होने तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद दूसरे हॉफ की शुरूआत में स्पेजिया की ओर से जेनिस एनतिस्ते ने 49वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 किया। जुवेंतस ने भी वापसी करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया और फेडेरिको चिएसा ने 66वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया। इसके बाद जुवेंतस की ओर से मैथिस डी लाइट ने 72वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 किया। फिर जुवेंतस ने जहां इस बढ़त को कायम रखने की कोशिश की तो वहीं स्पेजिया ने बराबरी हासिल करनी चाही। निर्धारित समय तक स्पेजिया बराबरी या बढ़त हासिल नहीं कर सका और उसे 36 बार की चैंपियन टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Sports News , Juventus , snatch first , Serie A , Football

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD