Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हार का विराट कोहली के बयान से कोई लेना देना नहीं : माइक हेसन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Mike Hesson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 21 Sep 2021

Last updated on: Sep 21, 2021, 00:00 IST

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कोच माइक हेसन ने कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार का विराट कोहली के आईपीएल 2021 सीजन के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने वाले बयान से कोई लेना देना नहीं है। केकेआर ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी को 92 रनों पर रोकने के बाद नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। आईपीएल के शुरूआत से ही आरसीबी का हिस्सा रहे कोहली 2013 में टीम के कप्तान बनाए गए थे और उन्होंने 19 सितंबर को घोषणा की कि वह आईपीएल 2021 के बाद टीम की कप्तानी छोड़ेंगे। हेसन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसका कोहली के बयान से कोई लेना देना है। 

मुझे लगता है कि किसी भी प्रकार के व्याकुलता को जल्दी से दूर करना महत्वपूर्ण था और हमने उस घोषणा को जल्द से जल्द करने के बारे में बात की ताकि सभी खिलाड़ियों को इसके बारे में पता चल सके। निश्चित तौर पर इसका इस मैच के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है। हम उतने तेज नहीं थे जितने हमें बल्ले के साथ रहने की जरूरत थी, हम परिस्थितियों के अनुकूल नहीं थे, हमने लगातार विकेट गंवाए।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आपने देखा होगा कि एबी डिविलियर्स के पास ग्लव्स नहीं थे। निश्चित रूप से हमें डिविलियर्स की ओर देखना होगा। वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और ऐसा नहीं है कि हम इस समय स्टंप के पीछे जोखिम उठा सकते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Mike Hesson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD