Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टेस्ट रद्द होने को लेकर मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है : रवि शास्त्री

Ravi Shastri, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 18 Sep 2021

Last updated on: Sep 18, 2021, 00:00 IST

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने को लेकर बलि का बकरा बनाया जा रहा है। शास्त्री मैच से पहले लंदन में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे थे जिसके कुछ दिन बाद वह और तीन अन्य सहायक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पांचवें टेस्ट के शुरू होने से एक दिन पहले टीम के दूसरे फिजियो योगेश परमार भी कोरोना पॉजिटिव हुए जिसके बाद पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया। टेस्ट मैच रद्द होने को लेकर कई लोगों ने शास्त्री को निशाने पर लिया था। हालांकि, शास्त्री ने कहा कि बिना किसी गलती के उनकी आलोचना हो रही है। शास्त्री ने द गार्जियन से कहा, "वे मुझे बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं चिंतित नहीं हुआ। किताब विमोचन कार्यक्रम में करीब 250 लोग थे। यह विमोचन के समय नहीं हुआ क्योंकि कार्यक्रम 31 अगस्त को था और मैं तीन सितंबर को कोवोडि पॉजिटिव पाया गया। यह तीन दिनों में नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि लीड्स में मैं इसकी चपेट में आया। इंग्लैंड 19 जुलाई को खुला और अचानक होटल में लोग आने शुरू हुए और कोई पाबंदी नहीं थी।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें पुस्तक के विमोचन के लिए जाने का पछतावा है, शास्त्री ने कहा, "मुझे बिल्कुल भी पछतावा नहीं है क्योंकि उस समारोह में मैं जिन लोगों से मिला, वे शानदार थे। लड़कों के लिए बाहर निकलना और अलग-अलग लोगों से मिलना अच्छा था, न कि लगातार कमरे में रहना। ओवल टेस्ट में आप 5,000 लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली सीढ़ियां चढ़ रहे थे। लेकिन किताब के विमोचन पर ऊंगली उठा रहे हैं?" शास्त्री ने कहा, "ईसीबी उत्कृष्ट रहा है और भारतीय क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता जबरदस्त है। मुझे नहीं पता कि यह अगले साल एक स्टैंड-अलोन टेस्ट है या वे उन्हें दो अतिरिक्त टी20 मैच देते हैं, लेकिन मौजूदा रिश्ते के कारण ईसीबी को एक पैसा भी नहीं गंवाना पड़ेगा। 2008 में जब मुंबई में आतंकवादी विस्फोट हुआ था, इंग्लैंड ने वापस आकर टेस्ट खेला था। हम यह नहीं भूले हैं।"

 

Tags: Ravi Shastri , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD