Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

कांग्रेस के चुनावी मैनिफेस्टो का घर-घर जाकर करेंगे पर्दाफाश : हरपाल सिंह चीमा

अब आगामी चुनाव से ठीक पहले मैनिफेस्टो इंप्लीमेंटेशन कमेटी बनाना केवल आंखों में धूल झोंकने जैसा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jagtar Singh Sanghera, Dinesh Chadha, Govinder Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Sep 2021

Last updated on: Sep 15, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस द्वारा लाल सिंह की अगुवाई में गठित  मैनिफेस्टो इंप्लीमेंटेशन कमेटी के गठन को लोगों की आंखों में धूल झोंकना करार दिया है। चीमा ने कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस के 129 पेज के मैनिफेस्टो के हर पेज के एक-एक प्वाइंट की समीक्षा के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा कमेटी गठित की जा रही है। समीक्षा में उजागर होने वाले सच को घर-घर, गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। आप लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की धोखाधड़ी का पर्दाफाश करेगी। हरपाल सिंह चीमा ने सवाल खड़ा किया कि जब कांग्रेस सरकार 92 प्रतिशत वादे पूरे करने का दावा कर रही है तो फिर इंप्लीमेंटेशन कमेटी किन कारणों से बनाई गई। चीमा ने कहा कि कांग्रेस ने इस कमेटी का गठन केवल आंकड़ों से हेरफेर कर लोगों को गुमराह करने के लिए किया है लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती।चीमा गुरुवार को यहां मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पार्टी प्रवक्ता जगतार सिंह संघेड़ा, दिनेश चड्ढा और गोबिंदर मित्तल भी मौजूद थे। इसके अलावा ‘आप’ ने देश के मुख्य चुनाव अधिकारी (कमिश्नर) से चुनाव घोषणा पत्र को कानूनी दस्तावेज की मान्यता देने की मांग की है, ताकि कोई भी राजनीतिक पार्टी लोगों से झूठे वादे करने की हिम्मत नहीं कर सके।हरपाल सिंह चीमा ने कई वादों का हवाला देकर कैप्टन सरकार को चुनौती दी है कि सरकार बताए पंजाब में कितने बेघर दलितों को घर और पांच-पांच मरले के प्लाट दिए गए हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि कितने बेरोजगारों को नौकरी दी गई है। सरकार यह भी बताए कि कितने युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। 

कैप्टन सरकार बताए कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पिछड़े वर्ग के कितने बेघर परिवारों को मुफ्त घर दिए गए।चीमा ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार में हिम्मत है तो बेरोजगारों को रोजगार और कितने बेघर परिवारों को घर दिए गए, इसकी सूची जारी करे। हरपाल सिंह चीमा ने कैप्टन सरकार को रोजगार और मुफ्त घर समेत नशा मुक्ति, शिक्षा क्षेत्र, भ्रष्टाचार, किसान-खेती मजदूरों की कर्ज माफी और माफिया राज पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार प्रदेश में 16 लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि इनमें से दस लाख लोग वे हैं, जिन्होंने बैंकों से विभिन्न प्रकार के लोन लिए हैं। इस ऋण को कांग्रेस सरकार नौकरी दिखाने में जुटी है।उन्होंने कहा कि पंजाब का औद्योगिक क्षेत्र भी हाशिए के कगार पर है, चूंकि प्रदेश में कोई नई इकाई स्थापित नहीं हो सकी है। चीमा ने कहा कि कैप्टन सरकार जो आज स्वयं को किसानों का हितैषी बता रही है, उसी कांग्रेस सरकार ने ही तीनों काले खेती कानूनों का समर्थन किया था। तीनों काले खेती कानून भाजपा, कांग्रेस और अकाली सरकार द्वारा ही लाए गए हैं।चीमा ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी चरमराया बताया। कहा कि कैप्टन सरकार ने प्रदेश में पचास नए कॉलेज खोलने की घोषणा की थी लेकिन साढ़े चार वर्ष में भी केवल छह कॉलेज खोले जा सके हैं। उनके लिए न कोई इमारत है और न कोई नया स्टाफ और टीचर भर्ती किए गए हैं। कहा कि पचास प्रतिशत कॉलेजों में स्थाई प्रिंसिपल तक ही नहीं हैं। चीमा ने किसानों के खुदकुशी का जिम्मेदार कांग्रेस की कैप्टन सरकार को बताया। कहा कि कांग्रेस सरकार रोजगार की जानकारी को छुपाते हुए आरटीआई में भी जानकारी देने से कतरा रही है।

 

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jagtar Singh Sanghera , Dinesh Chadha , Govinder Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD