Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल के लिए हुआ : माइकल वॉन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Manchester, Michael Vaughan, England and Wales Cricket Board, ECB, Board of Control for Cricket in India, BCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 11 Sep 2021

Last updated on: Sep 11, 2021, 00:00 IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द आईपीएल को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। वॉन ने साथ ही कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है। टेस्ट रद्द कर दिया गया है क्योंकि खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण के खतरे और आईपीएल को मिस करने से डर लग रहा होगा। एक हफ्ते में हम आईपीएल देखेंगे और खिलाड़ी मुस्कुराते और खुश होकर इधर-उधर दौड़ेंगे। लेकिन उन्हें पीसीआर टेस्ट पर भरोसा करना चाहिए था। हम अब इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। हम इसे बेहतर तरीके से प्रबंधित और संभालना जानते हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है कि भारत मैच खेलने के लिए 20 सदस्यीय टीम के 11 खिलाड़ियों को नहीं उतार कर सका। अगर ऐसे खिलाड़ी थे जो अलग होना चाहते थे और खेलना नहीं चाहते थे, तो ठीक है। 

यह व्यक्तिगत पसंद के बारे में है। लेकिन भारत को एकादश के खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए थी, भले ही इसका मतलब तीसरी स्ट्रिंग टीम चुनना ही क्यों न हो। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बहुत सारे रिजर्व खिलाड़ियों के साथ जीत हासिल की थी।" वॉन ने कहा, "उन्हें इस खेल में अपनी भूमिका निभानी चाहिए थी, जैसे इंग्लैंड को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में अपने मुकाबलों को पूरा करना चाहिए था। जब गुरुवार की रात भारतीय टीम के पीसीआर टेस्ट सभी नेगेटिव आए तो मेरे लिए यह हरी झंडी थी कि मैच आगे बढ़ना चाहिए। क्रिकेट के खेल को इस टेस्ट मैच की जरूरत थी। सीरीज शानदार ढंग से तैयार की गई थी। यह सही नहीं था कि टॉस से 90 मिनट पहले एक टेस्ट मैच रद्द किया जा सकता है।" वॉन ने कहा कि अगर गुरुवार को रद्द करने की घोषणा की जाती, तो यह प्रशंसकों को मैनचेस्टर की यात्रा करने से बचा लेता।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Manchester , Michael Vaughan , England and Wales Cricket Board , ECB , Board of Control for Cricket in India , BCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD