अपनी बेहतरीन प्लेसमेंट के तौर पर जाने जाते चण्डीगढ़ ग्रुप आफ कालजिज झंजेड़ी की तरफ से इस साल 210 विद्यार्थियों की प्लेसमेंट करवाई है। नौकरी हासिल करने वालों में बी.टेक कंप्यूटर साइंस, इलैट्रॉनिकस कंयूनीकेशन, मकैनिकल, सिवल के इलावा ए बी ए, बी बी ए, बी.काम, बी सी ए, बी एस सी फ़ैशन टेनोलोजी, बी एस सी एग्रीकल्चरल डिग्री के विद्यार्थी शामिल हैं। हालाँकि इस अकड़े में साल भर हुई आनलाइन पलेसमैट का आंकड़ा शामिल नहीं है। करोना काल में जहाँ बड़े स्तर पर नौकरियों में कटौती हो रही है, ऐसे समय में झंजेड़ी कैंपस में बड़े स्तर पर करवाई गई यह प्लेसमेंट निश्चित रूप से एक रिकार्ड है। ज़िक्रयोग्य है कि चण्डीगढ़ ग्रुप आफ कालजिज का झंजेड़ी कैंपस ख्क्ख् में स्थापित हुआ और पहले साल से ही डिगरी हासिल करने से पहले ही नौकरी की अपॉइंटमेंट लेटर दिलाने वाले कैंपस के तौर पर जाना जाता है। मैनेजमेंट की तरफ से अपने विद्यार्थियों को अकैडमिक शिक्षा के साथ साथ उनको प्रोफेशनल ज़िंदगी के लिए भी सैशन के पहले दिन से तैयार करना शुरू कर दिया जाता है। जिस का नतीजा बेहतरीन प्लेसमेंट के तौर पर होता है।इस दौरान टाप पैकेज देने वाली कंपनियों में जेड.एस एसोसिएट्स में 12.85 सालाना पैकेज , बायजू में 10 सालाना पैकेज , बीए कॉन्टिनम में 8.50 सालाना पैकेज , यूबस्टियन कंसल्टिंग में 7.19 सालाना पैकेज , कैपजेमिनी और नोकिया में 6.80 और 6.50 सालाना पैकेज , बार्कले में 6.70 सालाना पैकेज और 6.60 लाख के सालाना पैकेज शामिल हैं।
इस के इलावा मार्केट में बेहतरीन पैकेज प्रदान करने वाली कंपनियाँ जारो एजुकेशन, बार्कले, फोनपे, कचीना, एनएलएमके, टीसीएस एनयूटी, पेटीएम, बायजू, नोकिया, कैपजेमिनी, विप्रो, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, शॉपरटी कंसल्टिंग, एलएंडटी टेनोलॉजी सर्विसेज, जेनॉन स्टैक, शॉपरटी कंसल्टिंग, हेटिच इंडिया प्रा. लिमिटेड जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने झंजेड़ी कैंपस से कैंपस प्लेसमेंट की है। इस दौरान सब से बेहतरीन प्लेसमेंट का रिकार्ड मूसिंगमा की तरफ से एक विद्यार्थी का चयन 30 लाख रुपए सालाना का रहा।सी जी सी के प्रैज़ीडैंट रछपाल सिंह धालीवाल ने जानकारी साँझा करते हुए बताया कि इसमें भी सी जी सी झंजेड़ी कैंपस ने लगातार अपने पुराने रिकार्डों को कायम रखा है। इस सैशन में भी के पास आउट होने जा रहे नौकरी के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी प्लेसमेंट के नये रिकार्ड कायम किये गए हैं। हालांकि कोविड -क्- के चलते इस सैशन में इस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा परन्तु फिर भी यह लक्ष्य अछूत न रहा।इसके साथ के पास आउट होने जा रहे बैच के विद्यार्थियों को कंपनियो की तरफ से इंटरनशिप के दौरान 25,00 रुपए प्रति महीना का स्टाईफंड भी दिया जायेगा। इनमें कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं जिन को एक से अधिक कंपनियों ने नौकरी की पेशकश की है।सी जी सी के एम डी अर्श धालीवाल ने विचार साँझा करते हुए कहा कि हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि महामारी की स्थिति ने हमारी गति को कम नहीं किया है और हम छात्रों को सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और देने के अपने वादे पर खरे उतरे हैं। इसके साथ ही हम बेहतरीन प्लेसमेंट के अपने वायदे को भी पूरा किया है। इस मौके पर कैंपस में केक कटिंग सैरामनी का भी आयोजन किया गया।