Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाब सरकार सभी के सिर पर छत का सपना कर रही है साकार : सुखबिन्दर सिंह सरकारिया

पटियाला जि़ले में 176 ई.डब्ल्यू.एस. रिहायशी मकानों का प्रोजैक्ट हुआ मुकम्मल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Sep 2020

Last updated on: Sep 13, 2020, 00:00 IST

राज्य में सभी के सिर पर छत मुहैया करवाने का सपना साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग, पंजाब ने जि़ला पटियाला में 176 ई.डब्ल्यू.एस. मकानों का निर्माण मुकम्मल कर लिया है। यह मकान पंजाब शहरी आवास योजना के अंतर्गत बेघर एस.सी./बी.सी परिवारों को दिए जाएंगे।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बताया कि पटियाला के गाँव हाजीमाजरा में 176 ई.डब्ल्यू.एस. मकानों का निर्माण किया गया है और जल्द ही यह मकान लाभपात्रियों को सौंप दिए जाएंगे।यह प्रोजैक्ट संगरूर-पटियाला हाईवे और समाना सडक़ के मुख्य जंकशन पर स्थित हैं। मंत्री ने बताया कि पटियाला विकास अथॉरिटी (पी.डी.ए.) को 1.69 एकड़ क्षेत्रफल में 176(जी+3) ई.डब्ल्यू.एस. मकान बनाने का काम सौंपा गया था और एक मकान का कारपेट एरिया 25.25 वर्ग मीटर है। उन्होंने कहा कि एक मकान के निर्माण पर 4.10 लाख रुपए लागत आई है और इस प्रोजैक्ट की कुल लागत तकरीबन 7 करोड़ रुपए है।उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों, ख़ासकर समाज के पिछड़े वर्गों की बुनियादी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए वचनबद्ध है। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत जि़ला प्रशासन द्वारा नीति के दिशा-निर्देशों के अनुसार 124 लाभपात्रियों की पहचान की गई है। पीडीए जल्द ही 124 पहचान किए गए लाभपात्रियों को मकान अलॉट करेगी। बाकी बचते 52 मकानों को खुली नीलामी में सेल करने सम्बन्धी एजंडे को भारत सरकार से मंज़ूरी लेने के लिए राज्य स्तरीय मंज़ूरी और निगरानी कमेटी (एस.एल.एस.एम.सी.) द्वारा केंद्रीय निगरानी और मंज़ूरी कमेटी (सी.एम.एस.सी.) को सिफारिश की गई है।

 

Tags: Sukhbinder Singh Sarkaria , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD