Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

नीरज चोपड़ा के बाद अब एलपीयू ने अपने ओलंपियन छात्र पुनिया और पैरालिंपियन निषाद को किया सम्मानित

यह अवसर था टोक्यो पैरालिंपिक 'एथलेटिक्स और ओलंपिक' कुश्ती पदक विजेता छात्रों के लिए परिसर में सम्मान समारोह का दूसरा संस्करण

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Bajrang Punia, Nishad Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Sep 2021

Last updated on: Sep 07, 2021, 00:00 IST

स्वर्ण पदक विजेता ओलंपियन छात्र नीरज चोपड़ा और अन्य पदक विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने बीए शारीरिक शिक्षा के रजत पदक विजेता पैरालिंपियन छात्र निषाद कुमार और बीपीएड के कांस्य पदक विजेता ओलंपियन छात्र बजरंग पुनिया को आज सम्मानित किया।।अवसर था टोक्यो पैरालिंपिक 'एथलेटिक्स  और ओलंपिक' कुश्ती पदक विजेता छात्रों के लिए शांति देवी मित्तल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दूसरे संस्करण का । अब तक, एलपीयू ने 14 प्रतिभागियों में से टोक्यो ओलंपिक के अपने 13 पदक विजेता छात्रों को 2 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।परिसर में आज हुए समारोह में निषाद कुमार को पैरालिंपिक में हाई जंप में सिल्वर जीतने पर 25 लाख रुपये दिए गए और ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य जीतने पर बजरंग पुनिया को 10 लाख रुपये मिले। यह बड़े गर्व की बात है कि एलपीयू का पैरालिंपियन एथलीट भारत की उस पैरा-एथलीटों की टीम का हिस्सा है जिसने पहली बार पांच स्वर्ण पदक सहित देश के लिए अब तक के सर्वश्रेष्ठ 19 पदक जीतकर इतिहास रचा है। इसी तरह, एलपीयू ओलंपियन के छात्रों ने अब तक रिकॉर्ड ओलंपिक पदक जीते हैं, जिसमें नीरज चोपड़ा द्वारा एथलेटिक्स में 121 वर्षों की लंबी अवधि में जीता पहला स्वर्ण पदक शामिल है।

एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने साझा किया: “हम इस साल टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों से बेहतर ओलंपिक खेल नहीं देख पाए, जहां हमारे छात्रों ने ओलंपिक और पैरालिंपिक दोनों प्रतियोगिताओं में इतिहास रचा। कैंपस में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धि का आनंद लेने के लिए यह वास्तव में एलपीयू में सभी के लिए एक रोमांचकारी अनुभूति है। ”पहलवान और बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता फोगट ने भी एलपीयू परिसर में समारोह में शिरकत की। श्री नसीर अहमद सहित खिलाड़ियों के सभी संरक्षक और कोच श्री कृपा शंकर पटेल, डॉ राज कुमार शर्मा, डॉ वी कौल और अन्य ने भी अपने शानदार खिलाड़ियों द्वारा रिकॉर्ड पदक जीतने पर अपनी अपार खुशी साझा की।आज सम्मान प्राप्त करने वाले पैरालिंपियन और ओलंपियन दोनों ने एक स्वर में कहा, “ओलंपिक में पदक जीतने के बाद किसी के भी लिए अपने विश्वविद्यालय में वापस आना एक अत्यंत गर्व की अनुभूति है। एलपीयू और फैकल्टी ने भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने के हमारे सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास किये ।” दोनों ने यह विश्वास भी दिलाया कि विश्वविद्यालय कई और उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी तैयार करेगा जो भविष्य में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करेंगे।पदक विजेताओं को सम्मानित करने से पहले परिसर में ढोल नगाड़ों की ताल के बीच एक विशाल जनसमूह में समारोह स्थल की ओर ले जाया गया | सभी स्टूडेंट्स और  स्टाफ सदस्यों को उन द्वारा सफलता भरी  उपलब्धि हासिल करने के लिए उनकी भरपूर सराहना करते देखा गया। एलपीयू ने अपने सभी सोशल मीडिया फ्रंट्स  के माध्यम से सम्मान समारोह को लाइव उपलब्ध कराकर देश के सभी लोगों के साथ अपने समारोहों को साझा किया।2.06 मीटर ऊंची छलांग लगाकर एक हाथ कटे हुए निषाद कुमार ने पदक जीतने के साथ-साथ एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया है। इसी तरह, ओलंपियन बजरंग पुनिया ने अपने भार वर्ग में कुश्ती की शानदार रणनीति का खुलासा किया।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Bajrang Punia , Nishad Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD