Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने निगम चुनावों की तैयारियों हेतु बजाया बिगुल

BJP Chandigarh, Dushyant Gautam, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Sep 2021

Last updated on: Sep 04, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़  संगठनात्मक बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय “कमलम” में  किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं चंडीगढ़,पंजाब एव उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मुख्य रूप से  हिस्सा लिया व चुनावी तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं से निगम चुनावों हेतु कमर कसने के आह्वान किया व चुनावों में जीत हासिल करने के सूत्र दिए। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूर्व अध्यक्ष संजय टण्डन,पूर्व सांसद सत्यपाल जैन,संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर रविकांत शर्मा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री,मोर्चाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी पार्षद , मनोनीत पार्षदो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि बैठक में दुष्यंत गौतम कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ नगर निगम के आगामी चुनावों में जीत हासिल करने बारे चर्चा की व कहा कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी में विश्वास करती है तथा आने वाले चुनावों में भी यह विश्वास बरकरार रहेगा। कोई भी अन्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती। भारतीय जनता पार्टी एक अकेली ऐसी पार्टी है जो लोगों के हर दुख सुख में शामिल होती है तथा हर प्रकार के कार्यों को अन्जाम देने में सक्षम है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा लोगों से संपर्क बढ़ाएं।भारतीय जनता पार्टी अपने काम किए गए कामों के बलबूते पर जनता के बीच जाएगी। जितने काम भाजपा शासन में हुए हैं उतने पहले कभी नहीं हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का परचम एक बार फिर से लहराएगा । लोग सिर्फ भाजपा में ही विश्वास कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों का कहीं नामोनिशान नहीं  है। विपक्षी पार्टियां केवल खानापूर्ति के लिए  चुनाव के समय बरसाती मेंढक की तरह उभर कर आती है उनका जनता की दुख तकलीफ से कोई वास्ता नही है। उन्हें तो विपक्ष की भूमिका भी ठीक से निभानी नही आती ऐसी पार्टियों को  जनता सिरे से नकार देगी।उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा को जीत दिलाने के लिए जी जान एक कर देगा। भाजपा शहर वासियों की को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है और हम जनता की  आशाओं पर  हमेशा खरा उतरे है और आगे भी खरा उतरेंगे। इस अवसर पर मेयर रविकांत शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।इससे पूर्व दुष्यंत गौतम ने पार्टी के सोशल मीडिया, व आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली जिसमें दीपक मल्होत्रा, महेंदर निराला, राजेश जसवाल सहित विभागों दस अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस बैठक में दीपक मल्होत्रा एवम इन्देर्जित ने सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रेजेंटेशन दीl बैठक में प्रभारी ने सोसल मीडिया व आईटी के उपयोग के बारे बताया तथा आने वाले चुनाव के समय इसकी उपयोगिता के महत्व के बारे में दिशा निर्देश दिएl

 

Tags: BJP Chandigarh , Dushyant Gautam , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD