Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

बड़ी संख्या में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा

BJP Chandigarh, Dushyant Gautam, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Sep 2021

Last updated on: Sep 04, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चंडीगढ़,  पंजाब और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में चंडीगढ़ के वार्डनम्बर 29 सेक्टर 56 की  डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में सम्मिलित हुई ।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद,  संगठन महामंत्री दिनेश कुमार,  महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर रवि कांत शर्मा, भीमराव अंबेडकर जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया,  मंडल अध्यक्ष नारायण,  महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वार्ड नंबर 29 सेक्टर 56 से प्रिय पासवान,  पूनम,  सरिता,  दिव्या मल्होत्रा,  शीला देवी के नेतृत्व में लगभग 150 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इन सभी महिलाओं का पार्टी में स्वागत किया।राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जिसमें हर नागरिक का ख्याल रखा जाता है । समाज के हर व्यक्ति की चिंता की जाती है तथा कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाता है । विशेष तौर से महिलाओं का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में ही है। आज जिन महिलाओं ने पार्टी को ज्वाइन किया है उनका पार्टी में स्वागत है। उन्होंने पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करने का जो फैसला किया है वह अति उत्तम है और पार्टी में अन्य कार्यकर्ताओं की भांति उनको पूरा सम्मान भी दिया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में इन बहनों के पार्टी में सम्मिलित होने से निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ा है और आने वाले समय में ये सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों पर चलते हुए कार्य करेंगी जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

 

Tags: BJP Chandigarh , Dushyant Gautam , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD