Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने महिला सशक्तिकरण पर दिया ज़ोर

BJP Chandigarh, Dushyant Gautam, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Sep 2021

Last updated on: Sep 04, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय कमलम में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं चंडीगढ़,  पंजाब एव उत्तराखंड के प्रभारी तथा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री रामवीर भट्टी,  प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन,  प्रदेश मोर्चा समन्वयक बी.सी.पुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन,  महामंत्री रूबी गुप्ता,  नेहा अरोड़ा,  महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूनम शर्मा सहित महिला मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष,  जिला महामंत्री,  मंडल अध्यक्ष,  मंडल महामंत्रीयों सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि बैठक में दुष्यंत गौतम ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा आगे भी ऐसे ही कार्य करने की प्रेरणा दी । 

दुष्यंत गौतम ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलता है । भाजपा द्वारा केवल सरकारी मजबूरियों की वजह से ही नहीं बल्कि पार्टी की अपनी विचारधारा की वजह महिलाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से पार्टी के सभी प्लेटफार्म पर लोकतांत्रिक ढंग से महिलाओं के लिए 30% आरक्षण सुनिश्चित किया जाता है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देव दुर्लभ कार्यकर्ता है जबकि विपक्षी दल अपनी सीमाओं से बाहर जाकर विरोध करते हैं। कॅरोना महामारी के समय में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा हर प्रकार से अपना दायित्व का निर्वहन किया है। भारत सरकार द्वारा बनाई गई अधिकतर योजनाएं महिलाओं पर केंद्रित है जिनमें महिला सशक्तिकरण को महत्व दिया गया है ।उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने में महिलाएं विशेष सहयोग दे सकती हैं ।आने वाले नगर निगम चुनाव के लिए महिलाओं का को कमर कस लेनी चाहिए तथा अभी से पार्टी की नीतियों तथा सरकार द्वारा किए गए लोक भलाई कार्यो को लेकर जनता के बीच जाना शुरू कर देना चाहिए।मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सुनीता धवन में महिला मोर्चा द्वारा भविष्य में किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी व सभी का धन्यवाद किया।

 

Tags: BJP Chandigarh , Dushyant Gautam , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD