Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

पैरालंपिक (कैनोइंग स्प्रिंट) : फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं प्राची यादव, पदक से चूकीं

Prachi Yadav, Sports News, Tokyo Olympics, Tokyo Olympic Games, Olympic Games, Tokyo 2020 Paralympic Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 03 Sep 2021

Last updated on: Sep 03, 2021, 00:00 IST

भारतीय पैरा कैनोइंग स्प्रिंटर प्राची यादव शुक्रवार को यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक के वा सिंगल 200 मीटर वीएल 2 के फाइनल में आठवें स्थान में रहीं और पदक हासिल करने से चूक गईं। प्राची, जिन्होंने शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल की दौड़ में तीसरा स्थान हासिल करके फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, उन्होंने फाइनल में 1:07.329 का समय तय किया पर ग्रेट ब्रिटेन की एम्मा विग्स से पीछे रहीं, जिन्होंने 200 मीटर का कोर्स 57.028 के समय में पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया की सुसान सीपेल ने 1:01.481 का समय लेकर रजत और ग्रेट ब्रिटेन की जीनत चिपिंगटन ने 1:02.149 का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश के भोपाल की 26 वर्षीय प्राची पोलियो से ग्रस्त हैं, जिसकी वजह से उनकी कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मार चुका है और वह नाव को हिलाने के लिए अपने ऊपरी शरीर का उपयोग करती हैं। 

उन्होंने सेमीफाइनल में 1:07.397 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई थी। उन्हें सी फॉरेस्ट वाटरवे पर पांच नावों की दौड़ में ग्रेट ब्रिटेन की जीनत चिपिंगटन (1: 01.167) और कनाडा की ब्रायना हेनेसी (1: 06.316) के बाद तीसरा स्थान मिला था। हालांकि, प्राची अपने इस प्रदर्शन को फाइनल में दोहरा नहीं सकीं और आठवें स्थान पर रहकर सबसे आखिर में रहीं। प्राची ने 2018 में पैरा-तैराकी से कैनोइंग स्प्रिंट की ओर रुख किया और अपने कोच मयंक ठाकुर द्वारा डिजाइन की गई एक अस्थायी नाव पर खेल सीखा। वह भोपाल की एक झील में प्रशिक्षण लेती है। वह 2007 से पैरा-स्पोर्ट्स में है, जब से उन्होंने तैरना शुरू किया था।

 

Tags: Prachi Yadav , Sports News , Tokyo Olympics , Tokyo Olympic Games , Olympic Games , Tokyo 2020 Paralympic Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD