Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मुख्य सचिव ने राज्य में स्थापित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Chief Secretary Himachal Pradesh, Ram Subhag Singh, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Sep 2021

Last updated on: Sep 02, 2021, 00:00 IST

राज्य में शहरी गैस वितरण (सीजीडी), एथेनाल संयंत्र और अन्य परियोजनाओं की स्थापना के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। यह बात मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज यहां पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव तरुण कपूर के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान कही।बैठक के दौरान जिला ऊना के जीतपुर बहेड़ी औद्योगिक क्षेत्र और सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस) एवं मदर स्टेशन पर 125 केएलपीडी-1 जी एथेनाल संयंत्र की स्थापना पर चर्चा की गई। 

मुख्य सचिव ने राज्य में सीजीडी, एथेनाल संयंत्र और  परियोजनाओं की स्थापना के लिए कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इसे समय पर पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राज्य में रेल फेड डिपो स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि जिला ऊना में एथेनाल संयंत्र स्थापित करने के लिए जमीन की मंजूरी का मामला एकल खिड़की क्लीयरेंस बैठक में भेजा जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक गैस पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी ला  निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए कहा।बैठक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पाेरेशन लिमिटेड, इंडियन आयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड और भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Ram Subhag Singh , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD