Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पैरालंपिक (निशानेबाजी) : राहुल जाखर मिक्सड 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में

Sports News, Tokyo Olympics, Tokyo Olympic Games, Olympic Games, Tokyo 2020 Paralympic Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 02 Sep 2021

Last updated on: Sep 02, 2021, 00:00 IST

भारत के राहुल जाखर यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में पी3 मिक्सड 25 मीटर पिस्टल एसएच1 इवेंट के दो राउंड क्वालीफिकेशन प्रोग्राम के बाद दूसरे स्थान रहने के साथ ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। भारत के एक अन्य पैरा निशानेबाज आकाश 20वें स्थान पर रहे और मेडल राउंड में पहुंचने से चूक गए। जाखर प्रिसिसन राउंड के बाद 284 स्कोर के साथ 13वें स्थान पर थे। लेकिन रेपिड फायर सेक्शन में उन्होंने 292 का स्कोर किया और 576 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। चीन के जिंग हुआंग 585 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। जिंग ने प्रिसिसन में 294 और रेपिड में 291 का स्कोर किया। इसके अलावा चीन के यांग चाओ 575 के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहे। यूक्रेन की एरिना लिआखु आठ खिलाड़ियों के फाइनल में एकमात्र महिला निशानेबाज हैं। आकाश प्रिसिसन राउंड के बाद 278 के स्कोर के साथ 20वें स्थान पर थे। रेपिड राउंड में वह 273 का स्कोर कर सके और अपनी स्थिति नहीं सुधार पाए जिस कारण 20वें स्थान पर ही रहे। भारत ने पैरालंपिक में निवशानेबाजी इवेंट में अब तक दो पदक जीते हैं। अवनि लेखारा ने जहां स्वर्ण तो सिंघराज से कांस्य पदक अपने नाम किया है। अब जाखर से पदक लाने की उम्मीद है।

 

Tags: Sports News , Tokyo Olympics , Tokyo Olympic Games , Olympic Games , Tokyo 2020 Paralympic Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD