Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत में आपके साथ स्टार की तरह व्यवहार किया जाता है : डेल स्टेन

Sports News,Cricket,Cricketer,Player,Bowler,Batsman,Dale Steyn
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Sep 2021

Last updated on: Sep 01, 2021, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत में खेलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि भारत में 'फिल्मी सितारे' जैसा व्यवहार किया जाता है। 38 वर्षीय पूर्व गेंदबाज ने भारत में काफी अंतरराष्ट्रीय और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट खेला है। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2019 में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। सैक्रिकेटमैग डॉट कॉम के साथ एक इंटरव्यू में स्टेन ने कहा कि भारत एक अद्भुत जगह है! यह एक रॉक स्टार की तरह आपको महसूस कराता है। आपके साथ हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार की तरह व्यवहार किया जाता है। वहां के लोग क्रिकेट को पागलों की तरह देखते हैं। स्टेन ने आगे कहा कि आप हवाई अड्डे पर जाओ या अभ्यास करने 10,000 लोग आपको देख रहे होते हैं। मुझे पता नहीं फिर मैं अपने जीवन में ऐसा अनुभव कर पाउंगा या नहीं।

उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग की बल्लेबाजी की सराहना की। स्टेन ने कहा कि सचिन और पोंटिंग अद्भुत बल्लेबाज थे। वे आपकी रणनीति को पहले से जान लेते थे और आपको वो आउट करने का मौका नहीं देते थे। स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 93 टेस्ट (439 विकेट), 125 वनडे (196 विकेट) और 47 टी20 (64 विकेट) मैच खेला है। स्टेन ने पहले ही अगस्त 2019 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 2005 में सेंचुरियन में एशिया एकादश के खिलाफ अफ्रीका इलेवन के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था। उनके सर्वश्रेष्ठ आंकड़े, 39 रन देकर छह विकेट है जो उन्होंने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ लिए थे। उस सीरीज के दौरान स्टेन ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों में ही बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। 2007 में, स्टेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था और अपने दूसरे गेम में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने तीन ओवर में दो रन देकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिया था। स्टेन का आखिरी वनडे 2019 में श्रीलंका के खिलाफ था, जबकि पिछले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबला उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Dale Steyn

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD