Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन : प्रदीप छाबड़ा

चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां, चंद्रमुखी शर्मा घायल

AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Pradeep Chhabra, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2021

Last updated on: Aug 31, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने  नगर निगम चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार और करों में वृद्धि के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में इकटठे हुए आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने लाठीचार्ज तथा पानी की बौछारों का प्रयोग किया। जिस कारण आप कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के नगर निगम चुनाव समीति के चेयरमैन चंद्रमुखी शर्मा घायल हो गए। आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और कन्वीनर प्रेम गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण  प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन की कड़ी निंदा की।उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण विरोध करना देशवासियों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पुलिस प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर चंडीगढ़ के लोगों से उनका संवैधानिक अधिकार छीनना चाहता है।गंभीर रुप से घायल हुए आप नेता चंद्रमुखी शर्मा ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की जांच की जाए तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय के सामने इकटठा हुए, जिन्होंने चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, चुनाव समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा और कन्वीनर प्रेम गर्ग के नेतृत्व में नगर निगम के कार्यालय के बाहर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, निगम मेयर तथा चंडीगढ प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, प्रेम गर्ग ने कहा कि निगम में फैले भ्रष्टाचार ने शहरवासियों की नाक में दम कर दिया है। अधिकारी बिना रिश्वत लिए शहरवासियोंं के काम नहीं कर रहे हैं,जिसके लिए सीधे तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा तथा मेयर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को निगम की सत्ता से हटाने के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्येक शहवासी के घर जाकर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माडल के तहत लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देगी।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए निगम चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा, संदीप भारद्वाज व विक्रम पुंडीर ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कॉलोनियों के निवासी सुविधाओं से वंचित जीवन जी रहे हैं। इन कॉलोनियों में न तो पीने का पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा पानी और सीवरेज के बिलों में की गई भारी वृद्धि का खामियाजा गरीब परिवारों को उठाना पड़ रहा है। निगम ने गरीब लोगों पर करों का अतिक्ति बोझ डालकर उन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर बना दिया है। इस मौके पर भारी संख्या में आप चंडीगढ़ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Pradeep Chhabra , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD