Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भुवन "युक्तधारा" के तहत नया पोर्टल लॉन्च किया गया

भुवन "युक्तधारा" के अंतर्गत नए पोर्टल से रिमोट सेंसिंग और जीआईएस आधारित सूचनाओं का उपयोग करते हुए नई मनरेगा परिसंपत्तियों की योजना बनाने में सुविधा प्राप्त होगी : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, MGNREGA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2021

Last updated on: Aug 23, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ राज्यमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भुवन "युक्तधारा" के अंतर्गत आज जारी किए गए नए पोर्टल से रिमोट सेंसिंग और जीआईएस आधारित जानकारियों का उपयोग करते हुए नई मनरेगा परिसंपत्तियों की योजना बनाने में सुविधा प्राप्त होगी। मंत्री ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म विभिन्न राष्ट्रीय ग्रामीण विकास कार्यक्रमों यानी मनरेगा, एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, पर ड्रॉप मोर क्रॉप और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि के अंतर्गत बनाई गई परिसंपत्तियों (जियोटैग) के भंडार के रूप में कार्य करेगा, जिसमें फील्ड फोटोग्राफी भी शामिल है।श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री द्वारा "युक्तधारा" भू-स्थानिक योजना पोर्टल का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि इसका नामाकरण बहुत ही सही प्रकार से किया गया है क्योंकि 'युक्त' शब्द योजनम् से लिया गया है, योजना और 'धारा' अनवरत प्रवाह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह इसरो और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है, जो विकेन्द्रीकृत निर्णय लेने के समर्थन में ग्रामीण योजनाओं के लिए जी2जी सेवा को साकार करने के लिए किया गया है।डॉ. सिंह ने इसरो के जियोपोर्टल ‘भुवन’ की क्षमताओं और सेवाओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी समृद्ध सूचना आधार, सैटेलाइट इमेज और विश्लेषणात्मक क्षमताओं के कारण, भुवन, वास्तविक रूप से देश की कई विकास योजना गतिविधियों के लिए एक वस्तुतः भू-स्थानिक मंच बन गया है।

मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह पोर्टल विभिन्न प्रकार की थीमेटिक परतों, मल्टी-टेम्पोरल हाई रेजोल्यूशन अर्थ ऑब्जर्वेशन डेटा को, विश्लेषण उपकरणों के साथ एकीकृत करता है। योजनाकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पिछली परिसंपत्तियों का विश्लेषण किया जाएगा और वे ऑनलाइन उपकरणों के माध्यम से नए कार्यों की पहचान करने हेतु सुविधा प्रदान करेंगे। राज्य के विभागों के अंतर्गत आने वाले उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा तैयार की गई योजनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रकार से,युक्तधारा आधारित योजनाएं निचले स्तर के पदाधिकारी द्वारा तैयार की जाएंगी और प्रासंगिकता और संसाधन आवंटन के लिए इसे उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसके माध्यम से योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी और वर्षों से सृजित किए गए परिसंपत्तियों की दीर्घकालिक निगरानी संभव हो सकेगी।मंत्री ने कहा कि भुवन पर जियो मनरेगा को व्यापक रूप से ख्याति प्राप्त हुई है। परिसंपत्तियों की बिफोर-ड्यूरिंग-आफ्टर जियोटैगिंग द्वारा ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण की प्रक्रिया में प्रगति आधारित फंड वितरण को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।इसके साथ ही,एक नागरिक केंद्रित मोबाइल एप्लिकेशन, जन-मनरेगा ने भुवन सेवाओं का उपयोग करके ग्रामीणलोगों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने की दिशा में सहायता प्रदान की है।मंत्री का मानना है कि भौगोलिक सूचना एवं भू-प्रेक्षण प्रौद्योगिकी के तालमेल के साथ न केवल प्रत्येक ग्रामीण परिसंपत्तियों का स्थानीय मूल्य निर्धारित किया गया है,बल्कि मनरेगा कार्यक्रम में अभूतपूर्व पारदर्शिता का भी निर्माण किया गया है।डॉक्टर सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की संसाधित आवश्यकताओं के अनुसार उनका भुवन पर अनुकूलित होना, राज्यकर्मियों द्वारा इसमें लगातार हाथ बंटाना और जिओ-मनरेगा डाटाबेस के निर्माण की प्रौद्योगिकी को अपनाने में राज्य के विभागों के कर्मचारिया द्वारा दिखाया गया उत्साह बहुतही उल्लेखनीय है और यह पूरी दुनिया में व्यापक रूप से किया गया अपने प्रकार का पहला अभ्यास है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , MGNREGA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD