Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

त्रिलोकनाथ का प्रसिद्ध, ऐतिहासिक पौरी मेला से छड़ी यात्रा शुरू, केबिनेट मन्त्री डॉ राम लाल मार्कंडेय ने की शिरक़त

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल एवं स्पीति) , 22 Aug 2021

Last updated on: Aug 22, 2021, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने आज त्रिलोकनाथ में आयोजित पौरी मेला के पूजा-अर्चना एवं पुरातन परम्पराओं के निर्वहन के अवसर पर शिरक़त की।उन्होंने जानकारी दी कि त्रिलोकीनाथ मंदिर को बौद्ध एवं हिंदू आस्था के केंद्र के रूप में भगवान शंकर व अवलोकितेश्वर भगवान के रूपों में, दोनों समुदायों द्वारा पूजा जाता है। इसी प्रकार से भगवान शिव के इस स्थान का संबंध पवित्र मणिमहेश से भी प्राचीन काल से माना जाता है। आज के दिन श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए यहां से रवाना होता है जो कि कुगती जोत पार करते हुए मणिमहेश पहुंचता है। हर वर्ष श्रद्धालुओं का एक जत्था इसी प्रकार से मणिमहेश की यात्रा करता है जोकि पोरी मेले के समापन दिवस को यहां से रवाना होता है तथा पांच दिनों की पदयात्रा के पश्चात मणिमहेश पवित्र झील तक पहुंचता है।यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है जिसका निर्वहन आज भी उसी आस्था के साथ किया जाता है।डॉ मार्कंडेय ने कहा  कि  मेले हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं। पौरी मेला यहां का बहुत ही पुरातन एवं ऐतिहासिक मेला है। ईस बार जबकि प्रत्येक सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कोरोना महामारी के चलते, सूक्ष्म रूप से किया जा रहा है।इस तरह के  पुरातन त्योहार एवं मेलों में मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए केवल पुरातन परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है।पौरी मेला के आयोजन में भी केवल आवश्यक प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। डॉक्टर मारकंडा ने त्रिलोकनाथ मंदिर के लामा तथा यहां की देव परंपरा से जुड़े हुए लोगों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले जत्थे को भगवान त्रिलकनाथ के जयकारों के साथ रवाना किया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार उदयपुर  रामचंद नेगी,एक्सिन पीडब्ल्यूडी बीसी नेगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD