Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बुढ्ढेवाल चीनी मिल के 23 मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नियुक्ति पत्र सौंपे

15-20 साल से लम्बित मामलों में कार्यवाही करते हुये शूगरफैड ने मृतक मुलाजिमों के वारिसों को बनता हक दिया : गुरकीरत सिंह कोटली

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Gurkirat Singh Kotli, Budhewal Cooperative Sugar Mill, Ghar Ghar Rozgar scheme, Vikas Garg, Puneet Goyal, Kanwaljit Singh, Rupinder Singh Raja Gill, Charanjit Singh Channi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2021

Last updated on: Aug 17, 2021, 00:00 IST

सहकारी चीनी मिलों में मृतक मुलाजिमों के वारिसों को तरस के आधार पर योग्यता अनुसार स्थायी तौर पर नौकरी देने के लम्बे समय से रुके पड़े मामलों पर कार्यवाही करते हुये शूगरफैड द्वारा घर -घर रोज़गार मुहिम के अंतर्गत बुढ्ढेवाल सहकारी चीनी मिल के ऐसे ही 23 मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नियुक्ति पत्र दिए गए। सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की तरफ से यहाँ सैक्टर-35 स्थित मार्कफैड के मुख्य दफ़्तर में यह नियुक्ति पत्र बाँटे गए।स. रंधावा ने कहा कि सहकारी चीनी मिलों के मृतक मुलाजिमों के वारिसों को नौकरी देने की प्रक्रिया लम्बे समय से कार्यवाही अधीन थी और आज 23 नियुक्ति पत्र बाँटे गए हैं। इससे पहले बटाला सहकारी चीनी मिल के 13 मृतक मुलाजिमों और अजनाला सहकारी चीनी मिल के 8 मृतक मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।सहकारिता मंत्री ने कहा कि बाकी सहकारी चीनी मिलों द्वारा भी इस सम्बन्धी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुलाज़िम अदारे की रीढ़ की हड्डी हैं और दिवंगत मुलाजिमों के परिवारों की सुध लेना विभाग का फ़र्ज़ बनता है जिस कारण उन्होंने विभाग को हिदायत दी है कि सरकार की हिदायतों अनुसार ऐसे मामलों में तरस के आधार पर रोज़गार मुहैया करवाया जाये।

शूगरफैड के चेयरमैन स. अमरीक सिंह आलीवाल ने कहा कि आज इन परिवारों की लम्बे समय से की जा रही माँग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि परिवारों को हुआ घाटा तो पूरा नहीं किया जा सकता परन्तु शूगरफैड की तरफ से उनके परिवारों का सहारा बनने का प्रयास ज़रूर किया गया है।खन्ना से विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली ने सहकारिता मंत्री और अदारे का धन्यवाद करते हुये कहा कि यह मामले पिछले 15-20 सालों से रुके पड़े थे जिनको पूरा करके आज नियुक्ति पत्र देकर मृतक मुलाजिमों के परिवारों की बड़ी मदद की है। बुढ्ढेवाल चीनी मिल के चेयरमैन स. हरिन्दर सिंह लक्खोवाल ने धन्यवाद किया और समूह बोर्ड आफ डायरैकटरज़ की तरफ से सहकारिता मंत्री को सम्मानित किया गया।इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग, शूगरफैड के एम.डी. श्री पुनीत गोयल और जनरल मैनेजर कंवलजीत सिंह, रुपिन्दर सिंह राजा गिल और बुढ्ढेवाल सहकारी चीनी मिल के सभी बोर्ड आफ डायरैक्टरज़ उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Gurkirat Singh Kotli , Budhewal Cooperative Sugar Mill , Ghar Ghar Rozgar scheme , Vikas Garg , Puneet Goyal , Kanwaljit Singh , Rupinder Singh Raja Gill , Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD