Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समागम के दौरान विलक्षण सेवाएं देने के लिए 99 शख्सियतों का सम्मान

परेड कमांडर सहित 9 टुकडिय़ों का नेतृत्व करने वालों व राष्ट्रीयय गान की प्रस्तुति के लिए छात्राओं को भी किया सम्मानित

Sunder Sham Arora, 75th Independence Day, Independence Day, Independence Day of India, India At 75, Azadi ka Amrit Mahotsav, Independence Day India2021,  #IndependenceDayIndia, #IndiaAt75, #15August, #IndiaIndependenceDay, #IndependenceDay2021, #AzadiKaAmritMahotsav, #75YearsOfIndependence, National Flag, 15  August
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Aug 2021

Last updated on: Aug 15, 2021, 00:00 IST

स्थानीय पुलिस लाईन ग्राउंड में मनाए गए 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कोरोना काल के दौरान बढिय़ा काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशंसनीय कारगुजारी, स्वच्छ वार्ड मुकाबलों के विजेताओं व सामाजिक क्षेत्र में विलक्षण सेवाएं देने वाली 99 शख्सियतों का सम्मान करते हुए कहा कि आपसी सहयोग के बिना कोई ी कार्य सुचारु ढंग से संपन्न नहीं किया जा सकता।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने मार्च पास्ट से सलामी लेने के बाद परेड कमांडर डी.एस.पी सतवीर सिंह, पंजाब पुलिस की टुकड़ी के सब-इंस्पेक्टर रणजीत कुमार, पी.आर.टी.सी जहानखेलां की दो टुकडिय़ों के ए.एस.आईज क्रमवार गुरदेव राज व जौहर सिंह, पंजाब पुलिस(महिला) टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले सब-इंस्पेक्टर जसवीर कौर, पंजाब होमगार्डज की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, पूर्व सैनिकों की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले सूबेदार चन्नण सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरहीरां के स्काउट हरप्रीत सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की गल्र्ज गाइड की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली जसलीन कौर, पी.आर.टी.सी जहानखेलां के बैंड मास्टर ए.एस.आई रविंदर सिंह व सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्राएं की ओर से राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति के लिए उन्हें सम्मानित किया।कोरोना काल के दौरान बेहतरीन सेवाएं के लिए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने सुपरिटेंडेंट आशा रानी, जूनियर सहायक दीपक कुमार, जूनियर सहायक कमलजीत सिंह, क्लर्क संजीव कुमार, क्लर्क अमनदीप सिंह, स्टैन मनप्रीत सिंह, सेवा मुक्त ड्राइवर अशोक कुमार, सेवादार रोहित कुमार, सेवादार मदन लाल, मैराकी फाउंडेशन के सीमांत डडवाल, स्टैनोग्राफर सर्बजीत सिद्धू, क्लर्क चेतन कपाटिया, कानूगो कमलजीत सिंह, पटवारी वरिंदर शर्मा, सेवादार अमरजीत सिंह व करन शर्मा को सम्मानित किया। इसी तरह जिला होशियारपुर के 239 गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए डा. सीमा गर्ग, कोविड महांमारी के दौरान बढिय़ा सेवाओं के लिए फार्मेसी अधिकारी अमरदीप शर्मा व प्रदीप शर्मा, सिविल सर्जन कार्यालय में फील्ड वर्कर गुरविंदर सिंह, हरिंदर कौर, डा. नेहा पाल, राजेश परती, डा. नवप्रीत कौर, डा. सोना आदिया, डा. लक्ष्मीकांत, डा. खुशवीर सिंह, स्टाफ नर्सों रुबी बाली, हरप्रीत कौर व निर्मल कौर, रेडियोग्राफर हरभिंदर सिंह, एंबुलेंस ड्राइवर गुरप्रीत सिंह, वार्ड सर्वेंट परमजीत सिंह, सफाई सेवक आकाश आदिया व राज कुमार का भी सम्मान किया गया।

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से डा. हरिंदर सिंह कजला, सिविल सर्जन कार्यालय के स्टोरकीपर हररुप कुमार, पी.एच.सी बुड्डाबढ़ से राजदीप सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह व परमिंदर सिंह, जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, एडवोकेट हरप्रीत सिंह संधू को भी सम्मानित किया गया। शैक्षिक क्षेत्र में बढिय़ा कारगुजारी के लिए वुडलैंड ओवरसीज स्कूल की डीन सिमरजीत कौर गिल को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह सेवामुक्त सीनियर सहायक राजीव शर्मा, सचिव मार्किट कमेटी जुगराज पाल सिंह साही को भी सम्मानित किया गया।पुलिस विभाग में पूरी तनदेही, लगन व मेहनत से सेवाएं देने के लिए ए.एस.आई जगदीश सिंह, कर्मजीत सिंह, नवजोत सिंह, अमन वर्मा व शशिपाल के अलावा मुख्य सिपाही सुमित कुमार, गुरप्रीत सिंह व अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। सिपाही चरनप्रीत व अमृतपाल सिंह, ए.एस.आई जसपाल सिंह को भी बढिय़ा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।इसी तरह शिक्षा विभाग में बेहतर कारगुजारी के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबड़ा के मैथ मास्टर सेवा सिंह व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसराला के पंजाबी मास्टर डा. जसवंत राए को भी सम्मानित किया गया।नगर निगम होशियारपुर में अपनी ड्यूटी को पूरी लगन व तनदेही से निभाने के लिए सैनेटरी सुपरवाइजर रविंदर कुमार, सफाई सेवक रजिंदर कुमार, सीवरमैन गोपाल कृष्ण, फायर ब्रिगेड के ड्राइवर बलजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया। विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर में प्रशंसनीय सेवाएं के लिए सब-इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, मुख्य सिपाही गुरदयाल सिंहव सीनियर सिपाही संदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह पुलिस रिक्रूटस ट्रेनिंग सैंटर के एस.आई बख्शीश सिंह व प्रगट सिंह को भी बढिय़ा सेवाएं देने के बदले सम्मानित किया गया।जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के स्टैनो तेजिंदर कौर, मंडल भूमि रक्षा कार्यालय के जूनियर सहायक रजनीश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एस.डी.ओ गुरमीत सिंह व सुपरिटेंडेंट मोती लाल को भी दफ्तरी कामकाज  बढिय़ा तरीके से संपन्न करने के लिए सम्मानित किया गया। रैड क्रास अस्पताल भलाई सैक्शन सदस्य कर्मजीत कौर आहलूवालिया को सामाजिक क्षेत्र में बढिय़ा कारगुजारी के लिए सम्मानित किया गया। डी.एस.पी राज कुमार, ए.एस.आई सुरिंदर सिंह, आशा रानी व जसवीर सिंह को भी शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 

जी.ओ.जीज कैप्टन लखवीर सिंह व सूबेदार मेजर प्रवीन कुमार को भी शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खिच्चियां के हैडटीचर हरप्रीत कौर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बागपुर के ई.टी.टी टीचर चंद्र प्रकाश, जिला शिक्षा कार्यालय(ए) के जूनियर सहायक भारत इंदू शर्मा को भी सम्मानित किया।पंचायती राज होशियारपुर के कार्यकारी इंजीनियर राज कुमार, जिला प्रोजैक्ट मैनेजर मुकेश कुमार का भी बढिय़ा कारगुजारी के लिए सम्मान हुआ। इसी तरह सोशल वर्कर रेनू कंवर व डेरा महाराज प्रगट सिंह से महाराज हरजोत सिंह को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली शख्सियतों मास्टर विजय, जोगिंदर, प्रमोद कुमार व जसदीप सिंह पाहवा का भी सम्मान किया गया। जिला पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र व जे.ई पंचायती राज संदीप गौतम को मेहनत व लगन के साथ बढिय़ा सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया।नगर निगम होशियारपुर की ओर से चलाए स्वच्छ वार्ड मुकाबलों में पहले स्थान पर रहे वार्ड नंबर 48 से पार्षद नवाब हुसैन व वार्ड में तैनात निगम की टीम पंकज, दीप व भजन को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसी तरह दूसरे स्थान पर आए वार्ड नंबर 4 के पार्षद अशोक कुमार व टीम में सपना, राज कुमार व अमित को भी सम्मानित किया गया। स्वच्छ वार्ड मुकाबलों में तीसरे स्थान पर रहे वार्ड नंबर 29 के पार्षद नवजोत कटोच व टीम में बबरीक, संतोष, अंजना व रजिंदर को सम्मानित किया गया। इन मुकाबले में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले वार्डों को क्रमवार 20 लाख रुपए, 15 लाख रुपए व 10 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी जाएगी।सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से श्रीमती प्रेम गुप्ता रैड क्रास अवार्ड छात्रा पारुल को, श्रीमती प्रेम गुप्ता रैड क्रास अवार्ड छात्रा नियति महाजन को, चौधरी जगन नाथ मैमोरियल रैड क्रास अवार्ड छात्र साहिल गर्ग व श्रीमती प्रसन्नी देवी मैमोरियल रैड क्रास अवार्ड छात्र सुशील कुमार को दिया गया। इसके बाद उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित रैड क्रास सोसायटी की ओर से जरुरतमंदों को सिलाई मशीने व ट्राइ साईकिल भी वितरित की।

 

Tags: Sunder Sham Arora , 75th Independence Day , Independence Day , Independence Day of India , India At 75 , Azadi ka Amrit Mahotsav , Independence Day India2021 , #IndependenceDayIndia , #IndiaAt75 , #15August , #IndiaIndependenceDay , #IndependenceDay2021 , #AzadiKaAmritMahotsav , #75YearsOfIndependence , National Flag , 15 August

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD