Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी कोरोना वलंटियरों को स्पोट्र्स किटें बाँटने की शुरूआत

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Chandigarh, Chief Minister of Punjab,Punjab Government,  Government of Punjab, Aruna Chaudhary, Navtej Singh Cheema, Tejveer Singh, DPS Kharbanda, Raj Kamal Chaudhary, International Youth Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2021

Last updated on: Aug 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कोरोना वलंटियरों को स्पोट्र्स किटें बाँटने की शुरुआत की, जिन्होंने इस महामारी की दूसरी लहर के खि़लाफ़ राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई जंग में बेहद अहम योगदान दिया।इस प्रयास की सांकेतिक शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास स्थान पर निजी तौर पर 10 वलंटियरों को स्पोट्र्स किटें बाँटी।  नौजवानों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी तरफ से कोरोना वायरस के और अधिक फैलाव को रोकने के लिए लोगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रोटोकॉल और टीकाकरण की महत्ता संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु दिए गए योगदान के लिए उनकी सराहना की।राज्य में कोविड के कारण 16000 मौतों पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नौजवानों द्वारा बड़े स्तर पर ख़ास तौर पर दूसरी लहर के दौरान लोगों को तुरंत इलाज करवाने और टीकाकरण के लिए प्रेरित न किया जाता तो यह संख्या और अधिक भी हो सकती थी।मुख्यमंत्री ने इन वलंटियरों को अमरीका जैसे देशों और कई राज्यों में बढ़ते मामलों के मद्देनजऱ तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए लोक जागरूकता मुहिम जारी रखने के लिए भी कहा।युवा सेवाएं विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि नौजवानों को स्पोट्र्स किटें दिए जाने से उनको बड़े स्तर पर खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उनको खिलाडिय़ों से प्रेरणा भी मिलेगी, जिन्होंने हाल ही में टोक्यो में हुई ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन दिखाया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री को कोविड की स्थिति में और सुधार होने की सूरत में सितम्बर-अक्टूबर के दौरान संभावित तौर पर होने वाली मेगा यूथ कॉन्फ्ऱेंस की अध्यक्षता करने की भी विनती की, जिससे नौजवानों को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2019 में तकरीबन एक लाख नौजवानों के सम्मिलन वाली मैराथान को मिले प्रोत्साहन को देखते हुए 1.5 लाख नौजवानों की सम्मिलन वाली एक और मैराथान की योजना भी बनाई जा रही है।इससे पहले प्रमुख सचिव खेल एवं युवा सेवाएं राज कमल चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कोरोना वॉरियर समूह राज्य में इस महामारी को थामे रखने में काफ़ी सहायक साबित हुए हैं और इनके द्वारा टीकाकरण सम्बन्धी पाए जाने वाले भ्रम को दूर करने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने और इसके अलावा कोविड के मरीज़ों की पहचान करने में मैडीकल टीमों की मदद करना भी काफ़ी सहायक साबित हुआ है।इस अवसर पर डायरैक्टर, खेल एवं युवा सेवाएं डी.पी.एस. खरबन्दा ने कहा कि विभाग द्वारा डिप्टी कमिश्नरों के दिशा-निर्देशों और स्थानीय सांसद और विधायकों के सलाह-मशवरे के साथ अभी तक राज्य में 14,236 (भाव 11,881 ग्रामीण कोरोना वलंटियर समूह और 2,355 शहरी वलंटियर समूह) ऐसे समूह बनाए जा चुके हैं। हरेक समूह में हरेक गाँव और म्यूंसिपल वॉर्ड से सात वलंटियर शामिल किए जाते हैं और इन समूहों द्वारा टीकाकरण मुहिम में योगदान दे रहे स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की मदद की जा रही है। इसके अलावा इन समूहों द्वारा कोविड-19 वायरस की रोकथाम सम्बन्धी कदम उठाने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।इस अवसर पर मौजूद समूह वलंटियरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए सुझाव भी दिए।इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणाचौधरी, सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Aruna Chaudhary , Navtej Singh Cheema , Tejveer Singh , DPS Kharbanda , Raj Kamal Chaudhary , International Youth Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD