Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

पुनीत सैनी पिंटा ने पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला

Kuljit Singh Nagra, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Fatehgarh Sahib, Chairman Punjab Traders Board,  Puneet Saini Pinta, Dr. Harjot Kamal, Joginder Pal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2021

Last updated on: Aug 10, 2021, 00:00 IST

पुनीत सैनी पिंटा ने मंगलवार को विधायक और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, विधायक डॉ. हरजोत कमल और जोगिन्दर पाल और मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव मेजर अमरदीप सिंह और विशेष कार्य अधिकारी दमनजीत सिंह मोही की उपस्थिति में पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला।यहाँ सैक्टर-17 स्थित बोर्ड के दफ़्तर में पुनीत सैनी पिंटा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी नई जि़म्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सरकार एवं व्यापारियों के बीच सेतु का काम करते हुए व्यापारी भाईचारे के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए बड़े काम किए हैं और कोविड महामारी के दौरान उनके लिए एक मुश्त निपटारा स्कीम जारी की गई। व्यापारियों को सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया गया। उनकी तरफ से यह कोशिश रहेगी कि व्यापारियों को किसी किस्म की मुश्किल नहीं आने देंगे और उनके मसलों को पहल के आधार पर हल करेंगे।

पुनीत सैनी पिंटा इससे पहले पंजाब शिकायत निवारण कमेटी के मैंबर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, सैनी सभा पंजाब के यूथ प्रधान, पंजाब कांग्रेस के खेत मज़दूर सैल के जनरल सचिव के तौर पर सेवाएं निभाने के अलावा पंजाब यूथ कांग्रेस और छात्र संघ एन.एस.यू.आई. के सक्रिय अधिकारी रहे हैं।इस मौके पर वित्त कमिश्नर आबकारी और कर ए वेणू प्रसाद, पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन भुपिन्दर बसंत, वाइस चेयरमैन अमरजीत सिंह टीटू और डायरैक्टर बलविन्दर नारंग के अलावा रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के डायरैक्टर ब्रिगेडियर सतिन्दर सिंह, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन कमलदीप सिंह, पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन गुरशरन कौर रंधावा, जैनके चेयरमैन सतिन्दर पाल सिंह गिल, पंजाब लघु उद्योग और निवेश प्रोत्साहन के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह गोगी, पंजाब राज्य औद्योगिक विकास कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन विनय महाजन, कंडी एरिया विकास बोर्ड के मैंबर अनीश सिडाना और पंजाबी लोक गायक प्रीत हरपाल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuljit Singh Nagra , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Fatehgarh Sahib , Chairman Punjab Traders Board , Puneet Saini Pinta , Dr. Harjot Kamal , Joginder Pal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD