Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारम्भ किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Suresh Bhardwaj, Swachh Himachal-Swastha Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Aug 2021

Last updated on: Aug 09, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के रिज़ से नगर निगम शिमला के 250 सफाई मित्रों के दल को हरी झण्डी दिखाकर स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से नवाजा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस प्राकृतिक सौन्दर्य को संजोकर रखने के लिए स्वच्छता की आदत अपनाकर अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2009 में अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से प्लास्टिक की खरीद के लिए पुनः खरीद नीति आरम्भ की है ताकि धरती को इस सौभाविक तौर से गैर सड़नशील (नान-बायोडिग्रेडेबल) कचरे से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत अब तक उपभोक्ताओं से एक लाख किलोग्राम प्लास्टिक की खरीद की जा चुकी है।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्लास्टिक और थर्माकोल कटलरी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया है क्योंकि यह वातावरण को दूषित करने का प्रमुख स्रोत है। 

उन्होंने कहा कि सरकार कागज से बनी थालियों और पत्तलों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। थर्माकाल व प्लास्टिक के स्थान पर पत्तलों व डोनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा गरीबों को पत्तल और डोने बनाने की लगभग 100 मशीनें प्रदान की गई हैं। इससे उन्हें आजीविका अर्जित करने में भी सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों और अन्य स्वयं सहायता संगठनों को भी पर्यावरण प्रदूषण के नियन्त्रण और राज्य को स्वच्छ बनाने में योगदान देना चाहिए।जय राम ठाकुर ने प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों और नगरपालिकाओं को 70 प्लास्टिक श्रैडर मशीनें भी प्रदान की। यह मशीनें नगरपालिकाओं को कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन में सहायक सिद्ध होंगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य की नगरपालिकाएं न केवल घर-घर जा कर कचरा एकत्रित कर रही हैं बल्कि इस कचरे का वैज्ञानिक निष्पादन भी सुनिश्चित कर रही हैं।प्रधान सचिव पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के.के. पंत ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, प्रधान सचिव शहरी विकास रजनीश, निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Bhardwaj , Swachh Himachal-Swastha Himachal' campaign-2021 , Safai Mitras

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD