Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अमृतसर के गाँव से टिफिऩ बम, हैंड ग्रेनेड मिलने से पंजाब में हाई अलर्ट

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता द्वारा पुलिस को सचेत रहने की अपील, कोई भी संदिग्ध चीज़ मिलने पर 112 या 181 पर कॉल करने के लिए कहा

Dinkar Gupta, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Crime News Punjab, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 09 Aug 2021

Last updated on: Aug 09, 2021, 00:00 IST

अमृतसर के गाँव डालेके, लोपोके से टिफिऩ बॉक्स जिसको इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के तौर पर तैयार किया गया था या टिफिन बम के अलावा पाँच हैंड ग्रेनेड और 9 एमएम पिस्तौल के 100 रौंद बरामद होने के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब दिनकर गुप्ता ने सोमवार को यहाँ प्रैस कॉन्फ्ऱेंस को संबोधित करते हुए कहा कि डालेके, बचीविंड और सहोहरा गाँव के क्षेत्र में ड्रोन गतिविधियों संबंधी जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अमृतसर ग्रामीण गुलनीत सिंह के नेतृत्व में शनिवार और रविवार के बीच की रात को इन गाँवों के आसपास एक बड़ी तलाशी मुहिम चलाई गई।उन्होंने कहा कि तलाशी मुहिम के दौरान पुलिस की टीम द्वारा बच्चों का टिफिऩ जिस पर ’मिनियन्ज़’ कार्टून की तस्वीर बनी हुई थी और अन्य गोला बारूद बरामद किया गया, जिनको बहुत ही बारीकी और ध्यान से पैक करके रखा गया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच के दौरान पता लगा है कि यह बैग सरहद पार से आए ड्रोन के द्वारा पहुँचाया गया था।डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने बैग को अपने कब्ज़े में ले लिया और फिर नेशनल सिक्युरिटी गार्ड्ज़ (एनएसजी) की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने टिफिन बॉक्स जिसको एक बम के तौर पर तैयार किया गया था, में 2-3 किलोग्राम आर.डी.एक्स. की मौजूदगी की पुष्टि की है।डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि आर.डी.एक्स. को टिफिन बॉक्स में इतने आधुनिक ढंग से रखा गया था कि इसमें कार्यशीलता के लिए स्विच, चुंबक और सप्रिंग समेत तीन अलग-अलग पुर्जे लगाए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्बन्धी अगली जाँच जारी है।डीजीपी ने कहा कि राज्य भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों को कहा कि वह हर समय सचेत रहें और यदि उनको रेलगाडिय़ों, बसों या रैस्तराँ समेत कहीं भी कोई भी संदिग्ध चीज़ या लावारिस वस्तु नजऱ आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। लोग हेल्पलाइन नंबर 112 या 181 पर संपर्क कर सकते हैं।इस सम्बन्ध में आर्म्ज एक्ट की धारा 25/27/54/59, विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धारा 3/4/5 के अधीन तारीख़ 8 अगस्त, 2021 को एफआईआर नं. 208, लोपोके पुलिस स्टेशन अमृतसर में दर्ज की गई है।  

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Crime News Punjab , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD