Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

ओलंपिक (कुश्ती) : बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत के लिए जीता कांस्य

Sports News, Tokyo Olympics, Tokyo Olympic Games, Olympic Games, Team India, Tokyo 2020, Cheer 4 India, #TeamIndia, #Cheer4India, #Tokyo2020, #TokyoOlympics, Bajrang Punia, Morteza Ghiasi, Wrestler, Wrestling
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 07 Aug 2021

Last updated on: Aug 07, 2021, 00:00 IST

भारत के बजरंग पुनिया पहलवान ने शनिवार को शानदार सफलता हासिल करते हुए फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। बजरंग ने इस तरह भारत की झोली में चौथा कांस्य और कुल छठा पदक डाला है, जो अब नीरज चोपड़ा द्वारा भाला फेंक में जीते गए स्वर्ण के बाद 8 सात हो गया है। माकुहारी मेसे हॉल-ए मैट बी पर बजरंग का सामना कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव से था। बजरंग ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए इस मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया और विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के बाद अपने नाम ओलंपिक पदक भी कर लिया है।इस मुकाबले में बजंरग इस तरह हावी रहे कि उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में दो बार पदक जीत चुके दौलत को एक भी अंक नहीं लेने दिया।बजरंग ने राउंड आफ-8 मुकाबले में किर्गिस्तान के इरनाजार अकामातालीव को हराया था। इसके बाद वह क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा घियासी के खिलाफ विजयी रहे थे लेकिन सेमीफाइनल में वह अजरबैजान के हाजी अलीयेव के हाथों बुरी तरह हार गए थे।

अब टोक्यो में भारत के कुल सात पदक हो गए हैं। यह लंदन ओलंपिक से बेहतर है जहां भारत ने दो रजत और चार कांस्य जीते थे।नीरज और बजरंग के अलावा भारोत्तोलक मीराबाई चानू (रजत), पहलवान रवि कुमार दहिया (रजत), बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (कांस्य), मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (कांस्य) और पुरुष हॉकी टीम (कांस्य) टोक्यो में भारत के लिए अन्य पदक विजेता हैं।कुश्ती में भारत का यह सातवां पदक है, जिसमें दो रजत और पांच कांस्य पदक शमिल हैं। सुशील कुमार (लंदन 2012) और रवि कुमार दहिया (टोक्यो 2020) ने रजत पदक जीते, जबकि केडी जाधव (हेलसिंकी 1952), सुशील कुमार (बीजिंग 2008), योगेश्वर दत्त (लंदन 2012), साक्षी मलिक (रियो 2016) और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीता।पुनिया, जिन्होंने अपने गुरु योगेश्वर दत्ता के लिए लंदन ओलंपिक से बाहर होने का विकल्प चुना था, ने आखिरकार शनिवार को मकुहारी मेस्से हॉल में नियाजबेकोव को आराम से हराकर अपने पहले ओलंपिक में अपना पहला पदक जीता और अपना सपना पूरा किया।

 

Tags: Sports News , Tokyo Olympics , Tokyo Olympic Games , Olympic Games , Team India , Tokyo 2020 , Cheer 4 India , #TeamIndia , #Cheer4India , #Tokyo2020 , #TokyoOlympics , Bajrang Punia , Morteza Ghiasi , Wrestler , Wrestling

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD