Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

टोक्यो ओलंपिक (महिला गोल्फ) : अदिति अंतिम क्षणों की गलती से पदक से चूकीं, मिला चौथा स्थान

Sports News, Tokyo Olympics, Tokyo Olympic Games, Olympic Games, Team India, Tokyo 2020, Cheer 4 India, #TeamIndia, #Cheer4India, #Tokyo2020, #TokyoOlympics, Golfer, Aditi Ashok, Golf
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 07 Aug 2021

Last updated on: Aug 07, 2021, 00:00 IST

भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। चौथे और अंतिम राउंड के अंतिम क्षणों में की गई कुछ गलतियां अदिति को पदक से दूर ले गईं। वह तीन राउंड तक पदक की दौड़ में बनी हुई थीं। चौथा स्थान भी अदिति के लिए हर मायने में सराहनीय कहा जाएगा। अपना दूसरा ओलंपिक खेल रहीं अदिति रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रही थीं। लेकिन टोक्यो में अदिति ने शुरू से ही शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे राउंड की समाप्ति तक टॉप-3 में बनी रहीं।चार राउंड में 15-अंडर स्कोर 269 जुटाने वाली 23 साल की अदिति से पहले यह मुकाम कोई भारतीय हासिल नहीं कर सका है। भारत के लिए खेलों में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, जिमनास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जॉयदीप कर्माकर ने जो मुकाम हासिल किया है, अदिति का प्रदर्शन हर लिहाज से उससे मेल खाता है।विश्व की नम्बर-1 अमेरिका की एलपीजीए चैम्पियन नेली कोर्डा ने17-अंडर स्कोर 267 के स्कोर के साथ इस इवेंट का स्वर्ण जीता जबकि रजत जापान की मोने इनामी के खाते में गया। मोने ने तीसरे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की लीडिया को हराया।भारत की एक अन्य गोल्फर दीक्षा डागर हालांकि प्रभावित नहीं कर सकीं। दीक्षा 60 गोल्फरों के बीच संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रहीं।

कहां हुई अदिति से गलती :

तीन दिनों की मेहनत के बाद चौथे राउंड में 12वें होल से बिगड़ा अदिति का गणित। अदिति ने 11वें होल तक भी दूसरा नंबर बना रखा था, लेकिन 12वें से मोने ने लगातार चार बर्डी बनाई और बेहद आगे निकल गईं, जबकि अदिति और को के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला चलता रहा।10वें और 11वें होल पर बोगी करने वाली को ने 13वें, 14वें और 15वें होल में बर्डी बनाई, जबकि अदिति 13वें और 14वें होल में ही बर्डी बना सकी और पिछड़ गईं।को ने 16वें होल में बोगी की, लेकिन 17वें में बर्डी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। इसके उलट अदिति लगातार पार ही खेलती रहीं।आखिरी होल में अदिति के पास बर्डी का मौका था, लेकिन वह महज कुछ सेंटीमीटर से चूक गईं और को से आगे निकलकर कांस्य की होड़ में बने रहने का दावा भी खो दिया।

कहां ठहरता है अदिति का यह प्रदर्श्न :

अदिति ने बेशक चौथा स्थान हासिल किया लेकिन उनका यह प्रदर्शन भारतीय गोल्फ ही नहीं बल्कि ओलंपिक प्रदर्शनों के लिहाज से भी एक मील का पत्थर है। इसे उच्च श्रेणी में रखा जाएगा और जब भी किसी महिला एथलीट के ओलंपिक परफार्मेंस की बात की जाएगी तो अदिति का नाम जरूर लिया जाएगा।भारत के ओलंपिक इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं जब हमारे एथलीट बहुत कम अंतर से पदक से चूके हैं। अदिति का भी नाम इसमें जुड़ गया है।इन एथलीटों में सबसे पहला नाम मरहूम मिल्खा सिंह का आता है जो 1960 के रोम ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद पीटी ऊषा (1984 लॉस एंजेलिस), गुरचरण सिंह (सिडनी, 2000), लिएंडर पेस-महेश भूपति (एथेंस 2004), जयदीप करमाकर (लंदन 2012), अभिनव बिंद्रा, दीपा करमाकर और रोहन बोपन्ना-सानिया मिर्जा (सभी रियो 2016) का नाम आता है।

 

Tags: Sports News , Tokyo Olympics , Tokyo Olympic Games , Olympic Games , Team India , Tokyo 2020 , Cheer 4 India , #TeamIndia , #Cheer4India , #Tokyo2020 , #TokyoOlympics , Golfer , Aditi Ashok , Golf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD