Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा युवाओं के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए वेब चैनल ‘रंगला पंजाब’ की शुरूआत

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Chandigarh, Chief Minister of Punjab,Punjab Government, Government of Punjab, Punjab, Rangla Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Aug 2021

Last updated on: Aug 02, 2021, 00:00 IST

राज्यभर में छिपी हुई प्रतिभा को उत्साहित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज वेब चैनल ‘रंगला पंजाब’ ( ranglapunjab.in) की वर्चुअल तौर पर शुरुआत की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चैनल पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और प्रसार करने में सहायक सिद्ध होगा और उभर रहे कलाकारों को गायन, नृत्य और कला एवं संस्कृति के अन्य रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए व्यापक अवसर प्रदान करवाएगा।पंजाब, पंजाबी और पंजाबीयत को प्रफुल्लित करने के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों बारे विभाग के अनूठे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ चैनल पंजाबी और हिंदी फ़िल्म और संगीत उद्योग में प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए नये क्षितिज कायम करेगा और इनकी प्रतिभाओं के साथ प्रसिद्ध निर्माताओं और निर्देशकों को प्रतिभा के नये मौकों को चुनने का रास्ता खुल सकता है। उन्होंने गायन और वाद्य-संगीत के नये रुझान में गहरी समझ रखने वाले युवाओं को ‘हीर-रांझा’, ‘सोहनी-महिवाल’ और ‘सस्सी पुन्नू’ जैसी प्रसिद्ध लोकगीतों को भी गाने के लिए कहा जो पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अटूट अंग हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि कैनेडा, यू.एस.ए. और आस्ट्रेलिया में बसे पंजाबी युवा इस मंच के ज़रिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि जर्मन जैसे विदेशी मुल्क पंजाबी नहीं समझते परन्तु पंजाबी संगीत और गीतों से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों बारे मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह पृथक प्रयास पंजाबी युवाओं को अपनी जड़ों के साथ जोड़ेगा और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर ढंग से करने के लिए भी प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में गायन और तृत्य की वीडीयो अपलोड की जाएंगी जिनको वेब चैनल पर साझा करने से पहले पंजाब आर्टस कौंसिल के सदस्यों की विशेषज्ञ समिति द्वारा विस्तृत स्क्रीनिंग की जायेगी। इसके बाद विभिन्न शैलियों में चुने गए कलाकारों के बीच मुकाबला भी करवाया जायेगा जिससे युवाओं को अधिक से अधिक उत्साहित किया जा सके।श्री चन्नी ने मुख्यमंत्री को बैड एंड ब्रेकफास्ट/होमस्टे स्कीम-2021 के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत बारे भी अवगत करवाया। इससे राज्य में ग्रामीण पर्यटन को उत्साहित करने के अलावा नागरिकों को अपने आवास स्थानों को किराये पर देकर रोज़गार कमाने के लिए मौके प्रदान होंगे।इस समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह ने शिरकत की।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , Rangla Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD