शिअद के प्रधान और उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने वातावरण संबंधी गलत नोटिफिकेशन ई आई ए द्वारा देश में जानबूझ कर रेत बजरी की कमी पैदा की और इसके कुछ नेताओं द्वारा इस समस्या को केवल पंजाब की बताकर लोगों को गुमराह किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार द्वारा इस अधिसूचना के विरूद्ध पंजाब विधान सभा में पास किए गए प्रस्ताव के बाद ही मजबूरन यूपीए सरकार ने इस अधिसूचना में कुछ संशोधन किए। स.बादल ने वायदा किया कि केन्द्र में एनडीए की सरकार का गठन होते ही सबसे पहले कांग्रेस द्वारा देश के प्राकृतिक स्त्रोतों की लूट करने के लिए बनाई गई नीतियों में संशोधन किया जाएगा।बादल अकाली-भाजपा गठजोड़ के श्रीआनंदपुर साहिब से उम्मीदवार प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान यहां पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा जानबूझ कर पैदा की गई कानूनी अड़चनों के कारण केवल पंजाब को ही नहीं बल्कि पूरे देश को रेत बजरी की कमी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पास किए गए वातावरण संबंधी अधिसूचना ने जहां आम आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल कर दिया था वहीं देश का निर्माण उद्योग भी पूरी तरह ठप्प हो गया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की हाईकमान द्वारा देश के प्राकृतिक स्त्रोतों को अपने चहेतों के रहमों कर्म पर छोड़ कर पहले तो लूट सांझी की गई और फिर अपनी हरकतों पर पर्दा डालने के लिए सरकार ने अंतिम दिनों में इन लूट योजनाओं में संशोधन की गई।
इस मुद्दे पर पंजाब के लोगों को गुमराह करने के प्रयास करने वाले पंजाब कांग्रेस के नेताओं की कठोर निंदा करते हुए स.बादल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस को राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि इसके नेताओं ने अपनी पार्टी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की इस जनविरोधी नीति विरूद्ध आवाज उठाने के स्थान पर राजनीति से प्रेरित गुमराहकुन ब्यान दाग कर राज्य के लोगों को भ्रम में डाले रखा। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ यह पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ही थी जो बार-बार इस मुद्दे पर केन्द्र के सामने अपना विरोध दर्ज करती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इसे लोगों के सामने पेश करने के लिए कोई एजेंडा नहीं है। इसलिए यह लोगों को गुमराह करने के प्रयास में लगी हुई है। स.बादल ने आगे कहा कि अब लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता क्योंकि कांग्रेस की केन्द्र सरकार द्वारा अपने अंतिम दिनों के दौरान संबंधित अधिसूचना में किए संशोधन ने यह तथ्य जगजाहिर कर दिया है कि गत् आठ वर्षों से कांग्रेस सरकार के उक्त नोटिफिकेशन के कारण ही देश में रेत बजरी की कमी पैदा हुई।
देश के प्राकृतिक स्त्रोतों की कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई लूट संबंधी बात करते हुए स.बादल ने कहा कि यूपीए सरकार का एक ही एजेंडा देश की लूट करना था। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश की आर्थिकता को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इसके मंत्री भ्रष्ट नीतियां बनाने में व्यस्त रहे। उन्होंने वायदा किया कि एनडीए सरकार द्वारा केन्द्र में सत्ता संभालते ही प्राथमिकता के आधार पर कांग्रेस सरकार के उन सभी फैसलों और नीतियों को रद्द किया जाएगा जो देश के प्राकृतिक स्त्रोतों की लूट का कारण बनने के साथ-साथ देश में बेतहाशा मंहगाई के लिए जिम्मेवार हैं। इस अवसर पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और श्रीमती अंबिका सोनी सहित कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को अकाली-भाजपा के उम्मीदवारों के मुकाबले जीरो घोषित करते हुए स.बादल ने कहा कि गठजोड़ सभी 13 सीटों पर शानदार जीत प्राप्त करेगा।
इससे पहले चुनाव रैली को संबोधित करते हुए स. बादल ने क्षेत्र के मतदाताओं को अपील की कि वह प्रौ. चंदूमाजरा के हक में वोट डालें। उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र में मुहारत रखने वाले प्रौ. चंदूमाजरा , उनके परिवार के एक सदस्य ही नही बल्कि भाजपा के सीनियर नेताओं के भी करीबी हैं। उन्होंने कहा कि अपने इन गुणों के कारण ही प्रौ. चंदूमाजरा जहां संसद में क्षेत्र के मुद्दे प्रभावशाली ढंग से रखेंगे वहीं केंद्र में स्थापित होने जा रही एन डी ए सरकार से भी क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक प्रौजेक्ट और ग्रांटे लाने में समर्थ हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस को वोट डालने का कोई फायदा नही क्योंकि यह पार्टी तो पहले ही समाप्त होने के किनारे पर है । उन्होंने कांग्रेस की तरसयोग्य हालस पर अपनी शैली में वार करते हुए कहा कि जल्दी ही सभी को कोंग्रेस के उप-प्रधान श्री राहुल गांधी द्वारा जारी किया जा रहा इश्तहार पढऩे को मिलेगा जिस में कांग्रेस की अंतिम क्रिया संबंधी जानकारी दी जायेगी। उन्होंने पंजाबियों को अपील की कि वह देश को बचाने के लिए इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पूरी तरह रद्द करें।
इस अवसर पर प्रौ. प्रेम सिंह चंदूमाजरा द्वारा भी अपने विरोधी उम्मीदवारों के विरूद्ध तीखे हमले बोले गये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस विरूद्ध चल रही अंधेरी को देखते हुए स. रवनीत सिंह बिट्टू तो पहले ही मैदान छोड़ कर भाग गये हैं और अब श्रीमति अंबिका सोनी को मज़बूर होकर लोगों के सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग यह कभी नही भूल सकते कि वह श्रीमति अंबिका सोनी ही थी जिन्होंने गांधी परिवार द्वारा दबाव डालकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के न्योते पर विरासत-ए-खालसा के उद्घाटनी समागम में शिरकत करने पर रोका था। प्रौ. चंदूमाजरा ने कहा कि श्रीमति अंबिका सोनी एक भी ऐसा प्रौजेक्ट या योजना नही गिना सकती जो उन्होंने बतौर केंद्रीय मंत्री श्री आंनदपुर साहिब क्षेत्र के विकास या बेहतरी के लिए कंद्र सरकार से लाया होझ प्रौ. चंदूमाजरा ने वायदा किया कि सांसद चुने जाने पर वह क्षेत्र के विकास को यकीनी बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त दमदमी टक्साल के मुखी बाबा हरनाम सिंह खालसा, जत्थेदार जसबीर सिंह रौडे, डा. दलजीत सिंह चीमा, स. उजागर सिंह वडाली और बीबी सतवंत कौर उपस्थित थे।