शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर मुफत आखों के ऑपरेशन कैंप का आयोजन
डेराबस्सी में मुख्य संसदीय सचिव एन.के. शर्मा शहीद भगत सिंह की फोटो पर फुल चढातें हुए और उनके साथ हैं समाज सेवी गुरदर्शन सिंह सैनी व अन्य
Web Admin
5 दरिया न्यूज
डेराबस्सी , 28 Sep 2012
Last updated on: Sep 28, 2012, 00:00 IST
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहीद भगत सिंह नौजवान कॅलब डेराबस्सी की ओर से स्वर्गीय गुरनाम सिंह सैनी और स्वर्गीय भाग सिंह की याद में स्थानक श्री गुरूद्वारा साहिब देहाती में मुफत आखों का ऑपरेशन कैंप व डैंटल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया । इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत कर कैंप का उदघाटन करनें के उपरांत नौजवानों को शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलनें के लिए प्रेरित किया ।इस मौके पर मिशन अस्पताल अंबाला के डायरैक्टर सुनील सादक के नेतृत्व में आंखों के माहिर डाक्टर नालिनी कूनर व उनकी टीम ने 3०० से अधिक मरीजों की जांच की और उन में से 1०० के करीब मरीजों को आपॅरेशन के लिए चुना गया । कॅलब की ओर से जहां मरीजों को आंखों में मुफत लैंस ,दवाईयां व एनकें दी जाएगी वहीं गरीबी रेखा से नीचें मरीजों को पांच सौ रूपये भी दिए जाएगें ।इस मौके पर कॅलब के प्रधान विजय कुमार, उप प्रधान संदीप सिंह , चेयरमैन प्रिंस , उप चेयरमैन अजय कुमार , प्रैस सचिव डिंपल आदि कॅलब मैंबरों की ओर से एनके शर्मा ,टयुबवैल इंजीनियर गुरदर्शन सिंह सैनी, भुपिंद्र सैनी, मुकेश राणा,नगर पंचायत के उप प्रधान हरजिंदर सिह रंगी ,जसबीर सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष तौर पर सम्मान किया । इस मौके पर डा बरखा राम , जसप्रीत सिंह लक्की, कौसंलर विप्पन थम्मन आदि उपस्थित थें ।