Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

शिरोमणी अकाली दल मोहाली-जीरकपुर-डेरा बस्सी-न्यू चंडीगढ़-खरड़ बेल्ट को देश के अगले वित्तीय हब में बदलने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल

कहा कि आम आदमी पार्टी-कांग्रेस ब्लाॅक समिति चुनावों में दोनों की शीर्ष पदों के लिए मिलीभगत से साफ हो गया है कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव एक दूसरे के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगें

Sukhbir Singh Badal, NK Sharma, Sarabjit Singh Jhinjher, Dera Bassi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

डेरा बस्सी , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 11:43 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि 2027 में पार्टी की सरकार बनने के बाद मोहाली-जीरकपुर-डेरा बस्सी-न्यू चंडीगढ़-खरड़ बेल्ट को मुंबई और गुड़गांव की तर्ज पर देश के अगले वित्तीय हब मे बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता एन के शर्मा भी मौजूद थे। वहां बारिश होने के बाद हजारों लोग रैली में शामिल हुए। 

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ हम इस हलके में आई.टी हब बनाया जाएगा और साथ ही पर्यटन प्रोजेक्ट कर स्थापना की जाएगी और डेरा बस्सी में एक औद्योगिक केंद्र स्थापित किया जाएगा।’’ उन्होने कहा कि सड़क बुनियादी ढ़ांचे का विकास किया जाएगा और विश्व स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने के अलावा पूरे हलके को मेट्रो रेल प्रणाली से जोड़ा जाएगा।  

उन्होने कहा कि इस प्रोजेक्ट पांच साल मे पूरा किया जाएगा और जिससे चंडीगढ़ के आसपास एक महानगर का उदय होगा। उन्होने यह भी बताया कि कैसे पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे की स्थापना करके मोहाली को विश्व मानचित्र पर रखा और पार्टी 2027 में सरकार बनने के बाद इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए वचनबद्ध है।

सरदार बादल ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने ब्लाॅक समितियों के चेयरपरसन और वाईस चेयरपरसन पदों के चुनावों में एक दूसरे का समर्थन करने के लिए गठबंधन किया, जिससे यह साफ हो गया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव  भी दोनों एक दूसरे के साथ गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगें। उन्होने कहा,‘‘ बाघापुराणा, कोटकपुरा और फरीदकोट के अलावा अन्य ब्लाॅक समितियों के शीर्ष पदों के चुनावों में दोनों पार्टियों ने अकाली दल को सत्ता से बाहर रखने के लिए मिलीभगत की थी और  इसी मकसद के लिए ये 2027 में भी दोनों गठबंधन करेंगें।’’

सरदार बादल ने पंजाबियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां पंजाब को दशकों पीछे ले जाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होने कहा,‘‘ मुझे भरोसा है कि पंजाबी दिल्ली स्थित पार्टियों को नकारकर अपनी क्षेत्रीय पार्टी-शिरोमणी अकाली दल को वोट और समर्थन देंगें।’’

सरदार बादल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर यह झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 में आम आदमी पार्टी के अलावा किसी और पार्टी के सत्ता में आने पर भलाई योजनाएं बंद कर दी जाएंगीं। उन्होने जोर देते हुए कहा कि पंजाबियों को सच्चाई पता है, अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ सभी जानते हैं कि पंजाब में मौजूदा में चल रही सभी भलाई योजनाएं अकाली दल द्वारा ही शुरू की गई थी। 

उन्होने बताया कि आम आदमी पार्टी ने तो बुढ़ापा पेंशन, आटा-दाल, शगुन योजना और एस.सी छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों को यां तो खत्म कर दिया यां फिर इनमें भारी कटौती कर दी है।’’ सरदार बादल ने कहा कि दिल्ली से निकाले जाने के बाद अरविंद केजरीवाला फिर से पंजाबियों को मुर्ख बनाने का सपना देख रहे हैं। 

उन्होने कहा,‘‘ ऐसा कतई नही होगा क्योंकि पंजाबी जानते हैं कि वह राज्य के खजाने से लूटे गए पैसे पर जी रहे हैं और 2027 में उन्हें पूरी तरह नकार दिया जाएगा।’’ अकाली दल अध्यक्ष ने पार्टी की सरकार बनने के बाद एन.के शर्मा द्वारा उठाए गए सभी मुददों पर काम करने की सहमति जताई, जिसमें जीरकपुर में अस्पताल बनाना, पीने के पानी के लिए नहर का पानी उपलब्ध कराना, छतबीड़ में  पर्यटन स्थल बनाना, हांडेसरा को उप-तहसील बनाना, लालड़ू में लड़कियों का काॅलेज स्थापित करना, हलके में स्कूलों में पुआधी भाषा की पढ़ाई शुरू करना और घरम और कुंती कुंड के धार्मिक जगहों का विकास करना शामिल है। 

सरदार बादल ने श्री एन के शर्मा को अकाली दल की अगली सरकार में वित्त मंत्रालय दिए जाने की भी घोषणा की। सरदार बादल ने पंजाब के लिए अपनी सोच बताते हुए कहा कि उन सभी किसानों को टयूबवैल कनेक्शन  दिए जाएंगें जो इस सुविधा से वंचित हैं। 

उन्होने कहा कि इसके अलावा किसानों को 12 घंटे बिजली की सुविधा दी जाएगी। उन्होने एक विश्व कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी घोषणा की, जिससे सालाना एक लाख नौजवानों को कौशल मिलेगा और प्रत्येक जिले में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगें। 

उन्होने घोषणा की कि नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा और साथ ही आटा-दाल योजना को फिर से शुरू किया जाएगा और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये कर दिया जाएगा और शगुन भत्ता को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया जाएगा। उन्होने स्नातक स्तर पर मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की और कहा कि डेयरी और पोल्ट्री फार्मों सहित पशु पालन फार्म स्थापित करने वाले नौजवानों को 75 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।

इस रैली को संबोधित करने वाले अन्य वरिष्ठ नेताओं में स. हीरा सिंह गाबड़िया, परमिंदर सोहाना, सरबजीत सिंह झिंझर, रविंदर खैरा, राजिंदर विरक भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , NK Sharma , Sarabjit Singh Jhinjher , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD