Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने करसोग विधानसभा क्षेत्र के बगश्याड़ में उप-तहसील की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Churag, Karsog Vidhan Sabha, Mahunag, Mandi, Mahender Singh Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 29 Jul 2021

Last updated on: Jul 29, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के चुराग मे जनसभा को संबोधित करते हुए महोग और माहुनाग में बागवानी विस्तार अधिकारी के कार्यालय को खोलने, राजकीय उच्च विद्यालय काहना को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने और करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक की विधायक निधि से क्षेत्र की प्रत्येक महिला मण्डल को दस-दस हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने चुराग में विकास खण्ड खोलने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता इस संवेदनशील मुद्दे का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं। वे इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश के लोग भलीभांति जानते हैं कि संकट के इस समय में राज्य सरकार ने लोगों को समुचित सुविधाएं प्रदान कर महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। इस महामारी के फैलने से पहले प्रदेश में केवल 50 वेंटिलेटर थे जिनकी संख्या आज बढ़कर 700 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमकेयर योजना के अन्तर्गत प्रदेश को एक साथ 500 वेंटिलेटर प्रदान किए। उन्होंने इस महामारी से दौरान बेहतर कार्य करने के लिए अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं जैसे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों, सफाई कर्मचारियों और पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है कि महामारी के बावजूद विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रहें। प्रदेश सरकार का एकमात्र उद्देश्य राज्य का समग्र और समुचित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आयु सीमा को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष किया गया है। अब 65-69 आयु वर्ग की पात्र महिलाएं बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल देश का पहला धुआंरहित राज्य बना है जहां सभी घरों में गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत लगभग 3.17 लाख परिवारों का निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 31 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से जारी रहे।इसके उपरान्त करसोग क्षेत्र के खील में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खील में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का एक्सटेंशन कांउटर खालने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के छः महिला मण्डलों के लिए 10-10 हजार रुपये की घोषणा की।बग्सयाड़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले दिन इस क्षेत्र के लिए करसोग से उन्होंने 37 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं जिनमें 20.30 करोड़ रुपये की आधारशिलाएं और दो करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना शामिल हैं। इन सभी योजनाओं के कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र के लिए 27 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना से क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जय राम ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश सरकार के विरूद्ध अफवाहें फैलाकर जिला के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश के लोग कांग्रेसी नेताओं के झूठे हथकंडों से भलीभांति परिचित हैं और वे उनके बहकावे में नहीं आएंगे। कांग्रेसी नेताओं ने अपनी पार्टी को भी नहीं बख्शा और कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मास्क और सैनेटाइजर वितरित करने के नाम पर 12 करोड़ रुपये का बिल बनाया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश में एक पीपीई किट का उत्पादन ही नहीं होता था लेकिन आज प्रतिदिन 15 लाख से अधिक पीपीई किट्स का उत्पादन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके साथ अपनी मधुर स्मृतियों को साझा किया।

जय राम ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए किसान भवन के निर्माण और बगश्याड़ में उप-तहसील खोलने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने माहुंनाग में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उन क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है जो किन्हीं कारणों से विकास की दृष्टि से वंचित रहे हंै। उन्होंने कहा कि माहुंनाग क्षेत्र न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि अत्यन्त मनोरम भी है। इस क्षेत्र को नई राहें नई मंजिलें के अन्तर्गत पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और यहां बैंक की एक शाखा खोलने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने माहुनाग में जल शक्ति विभाग के कनिष्क अभियन्ता अनुभाग और क्षेत्र में हेलीपैड खोलने की भी घोषणा की।उन्होंने मूल माहुनाग मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के चार महिला मण्डलों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की।जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश सरकार करसोग क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा इस क्षेत्र के लिए पूर्व में की गई सभी घोषणाओं के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मण्डी जिले के लोग भाग्यशाली हैं कि इस क्षेत्र का धरती पुत्र आज मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है।स्थानीय विधायक हीरा लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने चर-कुफरी में सब्जी मण्डी और करसोग क्षेत्र में बागवानी विस्तार कार्यालय खोलने का आग्रह किया। उन्होंने बुधवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 108 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मण्डी जिला परिषद के सदस्य बिहारी लाल शर्मा, राज्य भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, करसोग भाजपा मण्डलाध्यक्ष कुन्दन ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Churag , Karsog Vidhan Sabha , Mahunag , Mandi , Mahender Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD