Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

शिखर पालीवाल ने शिवभक्तों को भेजी गंगाजल की ढाई हजार कैन

कोविड नियंत्रण में सहयोग करें शिवभक्त कांवडि़एं : मदन कौशिक

Madan Kaushik, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 25 Jul 2021

Last updated on: Jul 25, 2021, 00:00 IST

कोविड के खतरे के चलते कांवड़ यात्रा स्थगित किए जाने पर बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल के संयोजन में यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के शिवभक्तों को हरकी पैड़ी से गंगाजल भेजा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा व मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने गंगा पूजन के उपरांत गंगा जल की ढाई हजार कैन शिवभक्तों के लिए रवाना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित है। लेकिन शिवभक्त कांवडिय़ों को मां गंगा के जल से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। शिवभक्तों को उन्हीं के राज्यों में बीइंग भगीरथ की मुहिम के तहत गंगा जल से भरी कैन उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से पुण्य कार्य अवश्य ही फलीभूत होगा। शिवभक्त कांवडिय़ों की मनोकामनाएं भगवान शिव अवश्य पूर्ण करेंगे। उन्होंने संयोजक शिखर पालीवाल के इस अभियान की प्रशंसा की। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने भी गंगा जल उपलब्ध कराए जाने की इस मुहिम की सराहना की। 

बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि हरकी पैड़ी से ढाई हजार गंगाजल की कैन बीइंग भगीरथ के स्वयं सेवियों ने दिनरात कड़ी मेहनत से भरी हैं। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को मायूस नहीं होने दिया जाएगा। शिवभक्तों को घर पर ही गंगा जल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी शिवभक्तों से कोविड नियंत्रण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा स्थगित करने का फैसला किया। ऐसे में सभी सरकार की गाइड लाईन का पालन करते अपने घरों में रहकर ही भगवान शिव की आराधना करें और शिवरििात्र पर नियमों का पालन करते हुए अपने अभिष्ट शिवालयों में जलाभिषेक करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है। शिखर पालीवाल ने शिव भक्तों तक गंगाजल पहुंचाने के लिए कैन उपलब्ध कराने पर नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। शिवम अरोड़ा, संतोष कुमार साहू, विनोद कुमार, गुलशन अरोड़ा, गुलशन कुमार, सीमा चौहान, गौरव कपूर, आदित्य भारती आदि स्वयंसेवियों ने गंगाजल भरने में सहयोग किया। इस दौरान कमल अरोड़ा, कमल कुमार गुप्ता, दिव्यांश, शुभम विश्नोई आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Madan Kaushik , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD