पूर्व मुख्यमंत्री व अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भाजपा प्रत्याशी अरुण जेतली की कायरता भरी चुप्पी पर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि जेतली जानबूझ करके इन मुद्दों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।कैप्टन अमरिन्दर ने जेतली को कहा कि पिछले दो सप्ताह से वह आपकी खुद को हर वक्त सही साबित करने वाली जिद्द देख रहे हैं, जो आपकी अज्ञानता या घमंड को दर्शाती है।उन्होंने जेतली को प्रत्येक पंजाबी से जुड़े सतलुज-यमुना ङ्क्षलक नहर के गंभीर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने को कहा है। आप सिर्फ यह कहकर कि मामला न्यायिक प्रक्रिया के तहत है, अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते, पंजाब के लोग इस मामले पर आपके व आपकी पार्टी के विचारों को जानना चाहते हैं। हम पंजाब में नदियों को जोडऩे को लेकर भी आपका पक्ष जानना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि हमारे पास एक पर्यटन केन्द्र के रूप में अमूतसर को विकसित करने के लिए बहुत कुछ है और आपकी जानकारी के लिए यह पहले से चल रहा है। इसको एक व्यापार केन्द्र के रूप में विकसित करने व रोजगार पैदा करने आदि के लिए भी बहुत कुछ है। आपके साथी नवजोत सिंह सिद्धू इसको जानते थे, परंतु उनको कुछ करने नहीं दिया गया। इनकी तरह बाद में माफी मांगने से पहले अच्छा होगा कि पहले इनसे सलाह ले लें।इस क्रम में रोजगार के अवसर पैदा करने के बारे में कैप्टन अमरिन्दर ने जेतली को कहा कि आपको नहीं पता होगा कि पिछले 7 सालों के दौरान आपके व अकालियों के गठबंधन के सत्ता में रहते हुए पंजाब के 18700 उद्योग बंद हो चुके हैं। क्या आप बताएंगे कि क्या आपके पास कोई जादू की छड़ी है, जो आप घुमाओगे और निवेश व नौकरियां आ जाएंगी।पूर्व मुख्यमंत्री ने जेतली को जानकारी दी कि पंजाब के सिर चढ़ा कर्ज एक लाख करोड़ रुपए को पार कर चुका है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आपकी सरकार कर्ज पर पड़ते ब्याज को उतारने के लिए लोन ले रही है और अब आर.बी.आई ने भी आगे से ओवरड्राफ्ट देने से मना कर दिया है। जिसके चलते पिछले तीन माह से वेतन व पैंशन रुकी हुई हैं। उन्होंने आशा जताई है कि वह सिर्फ अपनी बातें मारना छोड़कर इन सवालों का जवाब देंगे।कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि वह लंबे समय से जेतली से कई सवाल पूछ रहे हैं। परंतु जेतली ने जवाब नहीं दिया। शायद इनके पास अज्ञानता होने कारण जवाब नहीं है, या फिर वह घमंडी हैं और जवाब नहीं देना चाहते।