मोदी की नहीं, भाजपा की लहर : जोशी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
कानपुर , 13 Apr 2014
Last updated on: Apr 13, 2014, 00:00 IST
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने रविवार को कहा कि यहां मोदी नहीं, बल्कि भाजपा की लहर है। मलयालम मनोरमा टीवी द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या यहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में एक लहर है? जोशी ने कहा, "मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में इसके एक प्रतिनिधि हैं। उन्हें देशभर में पार्टी और इसके नेताओं से सहयोग मिलता है। मदद मोदी को नहीं, भाजपा को मिल रही है।"जोशी ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए लोकसभा चुनाव जीतती है तो गुजरात मॉडल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के रूप में लागू नहीं किया जाएगा।जोशी ने कहा कि पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह को बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से टिकट देने से इनकार करने का निर्णय, एक सामूहिक निर्णय नहीं था।उन्होंने कहा, "फैसला..चर्चा के बाद नहीं आया था।" उनके मुताबिक, उस मसले को अलग तरह से संभाला जा सकता था।टिकट नहीं मिलने से नाराज जसवंत सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।