Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

दुनिया को जोड़ने का काम कर रहा योग- श्रीपद नाईक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Oct 2018

Last updated on: Oct 22, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाईक ने कहा कि योग ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया को जोड़ा है। कानपुर में योग पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में श्री नाईक ने कहा कि योग भारत की पुरानी विरासत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से चार साल पहले संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिया गया। श्री नाईक ने कहा कि दुनिया के 177 देशों ने न केवल इस प्रस्ताव का समर्थन किया बल्कि 21 जून, 2015 को अपने-अपने देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का बड़े पैमाने पर आयोजन किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए। पहला दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों ने एक साथ योग किया और दूसरा कई देशों के लोगों ने दिल्ली में एक साथ योग किया।श्री नाईक ने कहा कि सरकार ने योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद का विश्व व्यापार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं निहित हैं।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि योग और वैश्वीकरण को आपसी तालमेल के साथ मानवता के हित में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक अभ्यास ही नहीं है बल्कि यह स्वयं को जानने की साधना भी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में आज जो भी विसंगतियां और विषमताएं व्याप्त हैं योग उनका स्थायी समाधान करने में सक्षम है।सेमिनार में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और नीदरलैंड सहित दुनिया के आधा दर्जन से ज्यादा योग विद्वानों ने हिस्सा लिया और अपने पर्चे पढ़े।

 

Tags: Shripad Yesso Naik , Murli Manohar Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD