Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

व्यय पर्यवेक्षक ने विभिन्न कमेटियों के साथ की बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 13 Apr 2014

Last updated on: Apr 13, 2014, 00:00 IST

मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक अभिराम खरे ने जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्रों में गठित वीडियो सर्विलैंस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, उड़न दस्तों और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी टीमों के प्रभारियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। रविवार को बचत भवन में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी कमेटियों के प्रभारियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अभिराम खरे ने उक्त शब्द कहे।कुल्लू जिला में विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे चुनाव कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने उड़न दस्तों व स्टैटिक सर्विलैंस टीमों को अवैध धनराशि और शराब के वितरण पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान बैंक खातों से अधिक धनराशि निकलना और शराब के ठेकों में शराब की बिक्री का बढ़ जाना भी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इसलिए संबंधित कमेटियों को इन प्रक्रियाओं पर विशेष निगरानी रखनी पड़ेगी, ताकि मतदाताओं को दिए जाने वाले सभी तरह के प्रलोभनों को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी 70 लाख रूपये तक की धनराशि चुनाव प्रचार-प्रसार पर खर्च कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर कड़ी नजर रखने के लिए ही चुनाव आयोग ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया है।समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राकेश कंवर, एडीएम विनय सिंह ठाकुर, आयकर विभाग के अधिकारी देशराज यादव और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी कमेटियों के प्रभारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: dc kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD