Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

एफ डी आई मुद्दे पर पूरी तरह एन डी ए के साथ : प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल

यू.पी.ए .देश को बहु-राष्ट्य कंपनियों के हाथ बेचने की इजाज़त नहीं दे सकते

एफ डी आई मुद्दे पर पूरी तरह एन डी ए के साथ : प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोड़ मंडी, बठिंडा , 27 Sep 2012

Last updated on: Sep 27, 2012, 00:00 IST

मुख्य मंत्री पंजाब  प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री पंजाब  सुखबीर सिंह बादल ने जोर देकर दोहराया कि प्रचून क्षेत्र में एफ आई के मामले में वह पूरी तरह एन डी ए के साथ हैं व इस मुद्दे को लेकर गठजोड़ के दोनो भाईवालां दरम्यिान कोई विखराब नहीं है। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने आज यहां एक विशाल जनतक रैली के बाद पस पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह लगातार यही कहते आएं हैं कि यू पी ए को कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले इस मुद्दे के साथ संबंधित सभी पार्टियों जिनमें प्रचून व्यापारी, किसान, बेरोजगाीर नवयुवक और विरोधी राजनीति पार्टियां शामिल हैं, को विश्वास में लेना चाहिए था क्योंकि इस फैसले का देश के आर्थिक माहौल पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केन्द्र सरकार में बैठे दो व्यक्तियों को कोई हक नहीं है कि वह देश के भविष्य का फैसला करें। उन्होंने कहा कि अंग्रेस शासन का कोई बिल पास करने से पहले उनकी कापियां जनता में बांटते थे ताकि इस से आम सहमति बन सके, पर यहां तो केवल दो व्यक्ति ही १२० करोड़ लोगों के हितों को बहु-राष्ट्ीय कम्पनियों के हाथों में गिरवी रख देना चाहते हैं।  बादल ने कहा कि असल मुद्दा तो यह है कि केन्द्र सरकार ने लोगों का ध्यान बहु करोड़ी घोटाले से हटाने के लिए एफ डी आई का नाटक रचा। उन्होंने कहा कि वोटर अब समझदार हो चुक हैं और उनकेा इन घटियां चालों के साथ मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। 

मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री ने कहा कि एक के बाद एक घोटालों में हुए इजाफे से लगता है कि कांग्रेस पार्टी विश्व इतिहास की सबसे  भ्रष्ट पार्टी के स्प में गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज करवाने का मन बनाकर बैठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कारनामे कर रही है उन द्वारा देश बड़े संकट की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश का हर व्यक्ति खुद को बेसाहरा महसूस कर रहा है क्योंकि केन्द्र की सरकार लगातार गरीबों पर टैक्स व अन्य बोझ डालकर बहु-राष्ट्य कम्पनियों पर बड़े औद्योगिक घरों को लाभ पहुंचाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से दिन प्रति दिन बढ़ाई जा रही मंहगाई के कारण आम व्यक्ति का घरेलू बजट पूरी तरह हिल गया है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं द्वारा आए दिन ब्यान जारी करने पर पूछे जाने से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान ने मुस्कराते हुए कहा कि यह सारे ब्यान कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रधानगी हासिल करने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के समान कैसे हो सकती है जबकि इसके राज्य के नेताओं को अपनी बात पार्टी प्रधान तक पहुंचाने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा पढ़े जाते अखबारों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि एक  लोकतांतरक पार्टी अपने आगुओं से सीधे संपर्क में नहीं है और इसके आगुओं को अपने संदेश हाई कमांड तक पहुंचाने के लिए मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है। राहुल के पंजाब के प्रस्तावित दौरे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इनको बहुत पहले कि एक बात याद है जब श्रीमती इन्दिरा गांधी की द्वारा उनके  हल्के गिदड़बाहा सहित पंजाब के १० हल्कों कांग्रेस के हक में प्रचार किया गया था। उन्होंने कहा कि जब उनसे मीडिया ने इसके परिणामों  बारे पूछा  था तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह  सभी १० की १० सीटें हार जाएगी जहां श्रीमती इन्दिरा गांधी ने प्रचार किया है और बाद के नतीजों ने इस बात को सही साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पंजाब दौरे का भी यह हश्र होगा व कां?ग्रेस उन सभी लोक सभा सीटों पर हारेगी जहां भी राहुल गांधी प्रचार करेगा।इस अवसर पर  सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना हैड क्वार्टर ही पंजाब में बना लेना चाहिए ताकि इसका राज्य से पूरी तरह सफाया हो सके।

 

Tags: Parkash singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD